फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mc issue warrent to 50 builders in shimla

भवनमालिकों को नगर निगम का बड़ा फरमान

Tue, 30 Sep 2014 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 30 Sep 2014 09:04 AM IST
विज्ञापन
mc issue warrent to 50 builders in shimla

राजधानी शिमला के 50 भवन मालिकों के खिलाफ नगर निगम ने वारंट जारी कर दिए हैं। कई सालों से निगम को प्रापर्टी टैक्स नहीं चुकाने वाले यह भवन मालिक अगर वारंट के बाद भी निगम के पास पेश नहीं हुए तो इनकी जब्त संपत्ति की नीलामी कर दी जाएगी।

विज्ञापन


सोमवार को सहायक आयुक्त नरेश ठाकुर के आफिस में टैक्स नहीं चुकाने वाले 69 भवन मालिकों की पेशी हुई। 19 भवन मालिकों ने तो मौके पर 61,200 रुपये नकद और 2.42 लाख के पोस्ट डेट चैक जमा करवा दिए। 50 डिफाल्टर भवन मालिक पेशी में नहीं आए।
विज्ञापन


इन लोगों के खिलाफ अब वारंट जारी किए हैं। इन लोगों की 28 अक्तूबर को सहायक आयुुक्त कोर्ट में पेशी होगी। पेशी में अगर डिफाल्टर भवन मालिकों ने टैक्स जमा नहीं करवाया तो इनकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वसूली जाने हैं 2.44 करोड़
नगर निगम की कर शाखा से जुटाए आंकड़ों के अनुसार टैक्स डिफाल्टरों से 2.44 करोड़ की राशि वसूली जानी है। 730 डिफाल्टरों से बकाया लिया जाना है। 53 लाख रुपये का बकाया टैक्स सरकारी विभागों से भी वसूल करना है। 50 लोगों से करीब 14 लाख रुपये की वसूली हो गई है। 680 पर कार्रवाई जारी है।


जब्त संपत्ति को नीलाम करेगा नगर निगम

प्रापर्टी टैक्स नहीं चुकाने वाले भवन मालिकों की नगर निगम ने संपत्ति को जब्त किया है। डिफाल्टर टैक्स को जमा नहीं करवाते हैं तो नगर निगम जब्त संपत्ति को नीलाम कर देगा। नीलामी से पहले एमसी ने डिफाल्टरों को अंतिम मौका दिया है।

मूल से अधिक हो गया है ब्याज
कई टैक्स डिफाल्टरों का मूल से अधिक ब्याज हो गया है। इन भवन मालिकों ने बीते कई सालों से नगर निगम को प्रापर्टी टैक्स की अदायगी नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed