फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MC Increase vacnt hall Rent

शहरवासियों को झटका, अब सामुदायिक केंद्र पर लगेगा ज्यादा किराया

Sat, 28 Aug 2021 11:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
MC Increase vacnt hall Rent
MC Increase vacnt hall Rent
नगर निगम के सदन ने लिया सामुदायिक केंद्रों का किराया 30 फीसदी बढ़ाने का फैसला
विज्ञापन

जनवरी 2021 के बाद बने भवनों पर लगेगा ज्यादा टैक्स
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में बने सामुदायिक केंद्रों में शादी-ब्याह या अन्य आयोजन करवाने के लिए शहरवासियों को अब पहले से ज्यादा किराया देना होगा। मेयर सत्या कौंडल की अध्यक्षता में शनिवार को हुए नगर निगम सदन ने सामुदायिक केंद्रों के किराये में 30 फीसदी की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। शहर में जगह की कमी के चलते अधिकतर लोग सामुदायिक केंद्रों में भी यह आयोजन करवाते हैं।
सिक्किम दौरे के 13 लाख रुपये जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी देने के बाद निगम पार्षदों ने सामुदायिक केंद्रों का किराया बढ़ा दिया। आखिरी बार साल 2014 में किराया बढ़ा था। शहर में न्यू शिमला, ढली, कैथू में नगर निगम के सामुदायिक केंद्र हैं। समरहिल और कृष्णानगर में नए सामुदायिक केंद्र बनाए गए हैं। शहर में निजी बैंक्वेट हाल भी हैं लेकिन इनका किराया लाखों में है। ऐसे में आम शहरी निगम के सामुदायिक केंद्रों में ही शादी, रिटायरमेंट जैसे समारोह करवाते हैं लेकिन अब इसका भी ज्यादा किराया लगेगा।
विज्ञापन

समरहिल और कृष्णानगर में बने नए सामुदायिक केंद्रों का किराया जल्द तय होगा। समरहिल सामुदायिक केंद्र का किराया 30 हजार जबकि कृष्णानगर केंद्र का 15 हजार रुपये प्रतिदिन तय किया है। पार्षद बिट्टू कुमार के विरोध के बाद दोनों का किराया अब नए सिरे से तय होगा। लेकिन यह पुराने सामुदायिक केंद्रों से ज्यादा ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदन ने जनवरी 2021 के बाद बने या बनने वाले नए भवनों से बढ़ा हुआ प्रापर्टी टैक्स वसूलने का फैसला लिया। नए भवनों की फैक्टर वैल्यू पांच से बढ़ाकर छह कर दी है। हर 20 साल बाद शहर में बनने वाले भवनों के टैक्स की फैक्टर वैल्यू में बदलाव किया जाता है। अब 2021 से 2040 के बीच बनने वाले भवनों से फैक्टर वैल्यू 6 के अनुसार टैक्स लेना है। इससे नए भवनों की टैक्स की राशि में हल्की बढ़ोतरी होगी। पुराने भवन मालिकों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।
किस सामुदायिक केंद्र का कितना बढ़ा किराया
सामुदायिक केंद्र पुराना किराया नया किराया
न्यू शिमला 6000 रुपये 7800 रुपये प्रतिदिन
कैथू 4000 रुपये 5200 रुपये प्रतिदिन
ढली 6000 रुपये 7800 रुपये प्रतिदिन
यह सुविधाएं भी हुई महंगी
बिजली चार्ज 700 रुपये 1000 रुपये प्रतिदिन
डोर मेट्री 100 रुपये 200 रुपये प्रति बेड प्रतिदिन
डबल रूम सेट 500 रुपये 1000 रुपये प्रति सेट प्रतिदिन
मालरोड पर सस्ती हुई पार्किंग
मालरोड पर खेल परिसर के पास 28 गाड़ियों की पार्किंग का मासिक शुल्क 3000 रुपये से घटाकर 2500 रुपये मासिक तय किया है। यहां कारोबारी गाड़ियां पार्क करते हैं।

सरकार को भेजा बीपीएल का मामला
पार्षद सिमी नंदा ने प्रस्ताव रखा कि शहर में बीपीएल परिवारों की आय सीमा दोबारा तय हो। सरकार आय सीमा बढ़ाकर दोबारा निर्देश जारी करे। इसे अब सरकार को भेजा जाएगा। पार्षद विवेक शर्मा ने भरयाल में एसटीपी बनाने, पार्षद रीता ठाकुर ने निगम एरिया से बाहर के लोगों को नई लाइन से पानी देने और नक्शों के मुताबिक बने भवनों को नए कनेक्शन देने का प्रस्ताव रखा जिसे सदन ने पारित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed