{"_id":"6148c9388ebc3ef96f0ef919","slug":"mc-given-a-land-for-tunnel-construction-shimla-news-sml384549189","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनल बनाने के लिए जमीन देने और महंगाई भत्ता देने पर फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनल बनाने के लिए जमीन देने और महंगाई भत्ता देने पर फैसला आज
विज्ञापन
Mc given a land for tunnel construction
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एफसीपीसी की बैठक में आज होगी चर्चा
क्रॉसर
टनल के संजौली वाले छोर पर है एमसी की जमीन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के ढली में बनने वाली डबल लेन टनल के निर्माण के लिए नगर निगम भी अपनी जमीन देगा। इसके लिए टनल के संजौली प्रवेशद्वार पर बने पार्क को शिफ्ट किया जाएगा।
इस जमीन को टनल बनाने वाले विभाग एचपीआरआईडीसी के हवाले किया जाएगा। इस इलाके में कुछेक पेड़ भी हैं जिन्हें काटने का एनओसी नगर निगम देने जा रहा है। मेयर सत्या कौंडल की अध्यक्षता में मंगलवार को होने वाली एफसीपीसी की बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा होगी। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहर के ढली टनल के समानांतर एक और टनल तैयार की जा रही है। 39.60 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस टनल का टेंडर अवार्ड कर दिया है। जल्द ही सीएम जयराम ठाकुर इसका शिलान्यास करेंगे। टनल का निर्माण कार्य ढली की ओर से शुरू होगा।
इन प्रस्तावों पर भी होगी चर्चा
एफसीपीसी की बैठक में निगम कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने, मज्याठ में एंबुलेंस रोड, इंद्रनगर में पार्किंग, शहर के पांच पार्कों को संवारने, खलीनी में रास्ते का निर्माण, विकासनगर और टुटू में नाले का चैनलाइजेशन करने जैसे प्रस्तावों पर भी फैसला लिया जाएगा।