फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mc given a cleanchit to school

निजी स्कूल को क्लीन चिट, अब लीज भी रिन्यू करेगा निगम

Mon, 20 Sep 2021 11:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Mc given a cleanchit to school
भराड़ी में जमीन लीज देने का मामला
विज्ञापन

क्रॉसर
पार्षदों ने लगाए थे लीज नियम तोड़ने के आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के भराड़ी में लीज पर मिली जमीन पर बॉटनिकल गार्डन बनाने की बजाय क्रिकेट अकादमी खोलने के आरोपों में घिरे निजी स्कूल को नगर निगम ने जांच के बाद क्लीन चिट दे दी।
स्कूल को नगर निगम ने करीब 823 वर्ग मीटर जमीन लीज पर दे रखी है। इसकी अवधि इस साल अप्रैल में खत्म हो चुकी है। स्कूल ने लीज रिन्यू करने के लिए आवेदन किया था लेकिन निगम सदन ने इसे मंजूरी नहीं दी। सदन में कुछ पार्षदों ने आरोप लगाए थे कि स्कूल ने लीज के नियम तोड़े हैं। इस जगह बॉटनिकल गार्डन होने का दावा किया जा रहा है, वहां क्रिकेट अकादमी चल रही है। अकादमी से पैसा कमाया जा रहा है।
विज्ञापन

स्कूल लीज नियम नहीं मान रहा ऐसे में इसकी लीज रिन्यू नहीं की जाए। पार्षद की ओर से पेश दस्तावेज देखने के बाद निगम प्रशासन ने इस मामले पर जांच बिठाई थी। अधिशासी अभियंता की अगुवाई वाली जांच टीम ने स्कूल का दौरा किया तो वहां फूलों की क्यारियां और विभिन्न प्रजाति के पौधे मिले। रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को सौंपी। इसके आधार पर अब स्कूल की लीज रिन्यू की जा रही है। मंगलवार को मेयर सत्या कौंडल की अध्यक्षता में होने वाली वित्त संविदा एवं योजना समिति की बैठक में इस पर चर्चा होगी। बैठक में जांच रिपोर्ट पेश की जाएगी। वहीं आरोप लगाने वाले पार्षदों का कहना है कि जांच बिठाने के बाद स्कूल ने दिखावे के लिए यह पार्क बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आ चुकी है जांच रिपोर्ट : आयुक्त
नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली ने कहा कि इस मामले की जांच रिपोर्ट आ गई है। स्कूल में जांच के दौरान विभिन्न प्रजाति के पौधे, गमले आदि लगे मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed