{"_id":"63694598e20c3b24c065eed1","slug":"mc-ex-member-distibute-poltical-party-memorandam-shimla-news-sml427160147","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटर स्लिप के साथ अब पार्टी का घोषणापत्र भी घरद्वार देंगे पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटर स्लिप के साथ अब पार्टी का घोषणापत्र भी घरद्वार देंगे पार्षद
विज्ञापन
MC ex member distibute poltical party memorandam
वोटर स्लिप के साथ पार्टी का
घोषणापत्र भी बांटेंगे पूर्व पार्षद
दोनों पार्टियों के पूर्व पार्षद और पंचायत प्रतिनिधि घर-घर जाकर करेंगे प्रचार
कांग्रेसी पार्षद बांट रहे गारंटियां, भाजपाई घोषणा पत्र की प्रतियां
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा के पूर्व पार्षदों को अब वोटर स्लिप के साथ पार्टी के घोषणापत्र भी घर-घर बांटने का जिम्मा दिया है। दोनों ही पार्टियों ने घोषणा पत्र जारी कर दिए हैं। अब पूर्व पार्षदों को इन्हें जनता तक पहुंचाने का जिम्मा दिया गया है।
शहर में कांग्रेस के पूर्व पार्षदों को पार्टी ने वोटर स्लिप जारी की है। इसे हर वार्ड में घर घर जाकर मतदाताओं तक पहुंचाने को कहा है। वोटर स्लिप के साथ पूर्व पार्षदों को कांग्रेस की दस गारंटियों वाले अपील पत्र भी बांटने को कहा है। पार्टी की एक और टीम इन दिनों शहर में महिलाओं के फॉर्म भी भर रही है। बताया जा रहा है कि 1500 रुपये मासिक भत्ता देने के लिए महिलाओं के फॉर्म भरवाए जा रहे हैं।
आचार संहिता लगने के बाद इस पर सख्ती है लेकिन कई वार्डों में अभी भी गुपचुप तरीके से इसके लिए टीमें काम कर रही हैं। भाजपा ने भी अपने सभी पूर्व पार्षदों को पार्टी का घोषणा पत्र मतदाताओं तक पहुंचाने को कहा है। अभी तक अपने वार्ड में डोर टू डोर प्रचार में जुटे पूर्व पार्षद लोगों को वोटर स्लिप के साथ प्रत्याशी के पंफलेट ही बांट रहे थे। इन्हें अब पार्टी का घोषणा पत्र देकर लोगों को भाजपा के वायदों की जानकारी देने को कहा गया है। मंगलवार तक सभी पार्षदों को भाजपा के घोषणा पत्र मिल जाएंगे। शहर से बाहर दोनों पार्टियों से जुड़े पंचायत प्रतिनिधि इस काम को कर रहे हैं।
विज्ञापन
मतदाताओं को मिल रही तीन से चार वोटर स्लिप
राजधानी समेत ग्रामीण इलाकों के हजारों मतदाताओं को मतदान से पहले ही घर पर वोटर स्लिप मिल गई है। अब इन मतदाताओं को मतदान के दिन पोलिंग स्टेशन के बाहर अपना वोटर नंबर ढूंढने के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। यह पोलिंग बूथ पर जाकर सीधे ही वोट डाल सकेंगे। शहर में ज्यादातर मतदाताओं को बीएलओ की ओर से वोटर स्लिप मिल गई है। वहीं कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता भी घर-घर वोटर स्लिप बांट रहे हैं। कई निर्दलीय उम्मीदवार भी वोटर स्लिप मतदाताओं को मुहैया करवा चुके हैं।