{"_id":"6116ae368ebc3edfad0dd625","slug":"mc-employees-take-action-on-encorchment-shimla-news-sml380365118","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पुल पर बैठे तहबाजारियों का सामान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पुल पर बैठे तहबाजारियों का सामान जब्त
विज्ञापन
नगर निगम की टीम ने कार्रवाई कर हटाया अतिक्रमण, लोग झेल रहे थे परेशानी
दस तहबाजारियों का सामान किया गया जब्त
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के ओल्ड बस स्टैंड, कार्टरोड और पुल पर अवैध तरीके से दुकानें सजाने वाले तहबाजारियों पर शुक्रवार को नगर निगम का डंडा चला। निगम की टीम ने इस दौरान 10 तहबाजारियों का सामान जब्त किया।
नगर निगम की टीम संपदा शाखा निरीक्षक अमरचंद की अगुवाई में शुक्रवार दोपहर के समय पुराने बस अड्डे पर पहुंची और रास्ते पर फल तथा सब्जियां सजाए बैठे तहबाजारियों का सामान जब्त किया। यहां पुल पर भी कई तहबाजारी दुकान सजाए बैठे थे। निगम टीम ने इन्हें भी खदेड़ दिया। कई तहबाजारी सामान लेकर रामबाजार की ओर भाग गए। निगम की टीम ने पंचायत भवन और लोकल बस स्टैंड से लेकर गुरुद्वारे तक अवैध रूप से बैठे तहबाजारियों का सामान भी जब्त कर लिया। कई दुकानदारों को भी अतिक्रमण करने पर चेतावनी दी गई।
नगर निगम की इस कार्रवाई के बाद लोगों ने राहत ली है। शहरवासी लंबे समय से नगर निगम से अवैध तहबाजारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। शहर में सैकड़ों अवैध तहबाजारी हैं जो मनमर्जी से पैदल रास्ते, पुल और सड़कों पर दुकानें सजा रहे हैं। नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त अजीत भारद्वाज ने कहा कि अवैध रूप से बैठे तहबाजारियों को हटाया है। कहा कि पैदल चलने वाले रास्ते पर जहां भी तहबाजारी बैठेंगे, उन्हें हटाया जाएगा।
विज्ञापन
रामबाजार में अभी भी हाल बेहाल
शहर के रामबाजार में अभी भी हाल बेहाल हैं। यहां पैदल चलना तक मुश्किल हो रहा है। तहबाजारियों और कारोबारियों ने ओवर हैंगिंग कर इतना अतिक्रमण कर दिया है कि अब पैदल रास्ते भी तंग हो गए हैं। हाईकोर्ट ने इस बाजार में अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। नगर निगम की टीम फिलहाल यहां नहीं जा रही। लोगों का कहना है कि निगम टीम रामबाजार में भी अतिक्रमण पर कार्रवाई करें।