Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MC employees issued notice to vacate the house within 15 days

Shimla News: एमसी कर्मियों को 15 दिन में आवास खाली करने के नोटिस

Fri, 20 Jun 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
MC employees issued notice to vacate the house within 15 days
सब्जी मंडी में बनेगा निगम का नया परिसर
विज्ञापन

कर्मचारियों में आक्रोश, बोले-पहले रहने के लिए आवास दें प्रशासन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के सब्जी मंडी में बने नगर निगम कर्मचारियों के सरकारी आवास 15 दिन में खाली करने के आदेश जारी हो गए हैं। निगम प्रशासन ने इस बारे में कर्मचारियों को नोटिस थमा दिए हैं। उधर नगर निगम कर्मचारी इस पर भड़क गए हैं।


कर्मचारियों ने शुक्रवार को बैठक बुलाई और इस फैसले पर एतराज जताया। कर्मचारी नेता आशाराम ने कहा कि बीते महीने आयुक्त के साथ इस मामले पर बैठक हुई थी। इसमें भरोसा दिया था कि कर्मचारियों को चरणबद्ध तरीके से शिफ्ट किया जाएगा। पहले कर्मचारियों को दूसरी जगह आवास सुविधा दी जाएगी, उसके बाद उन्हें खाली करवाया जाएगा। कहा कि अब निगम ने नोटिस जारी कर 15 दिन में इन्हें खाली करने को कहा है। कर्मचारी अचानक इतने कम समय में कहां जाएंगे, निगम ने इसकी पुख्ता व्यवस्था तक नहीं की है। बैठक में जो वादे किए थे, वह अब पूरे नहीं किए जा रहे। कहा कि सोमवार को सभी कर्मचारी आयुक्त से मिलेंगे और इस मामले पर बात करेंगे। कहा कि निगम प्रशासन को कर्मचारियों की परेशानी भी समझनी चाहिए। गौरतलब है कि नगर निगम सब्जी मंडी में नया परिसर बनाने जा रहा है। इसके लिए यहां कर्मचारियों के पुराने आवासों को तोड़ा जाना है। इसलिए इन्हें अब खाली करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article