फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   mc election himachal:Last chance to Make votes

नगर निगम चुनाव: वोट बनाने के लिए आखिरी मौका

Mon, 15 Mar 2021 06:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 15 Mar 2021 06:46 PM IST
सार

  • हिमाचल में नगर निगम चुनाव
  • वोट बनाने के लिए 16 मार्च को अंतिम मौका
  • धर्मशाला, पालमपुर, मंडी और सोलन एमसी के होंगे चुनाव

विज्ञापन
mc election himachal:Last chance to Make votes
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 सात अप्रैल को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला, पालमपुर, मंडी और सोलन में होने वाले नगर निगम चुनावों के लिए वोट बनवाने का मंगलवार यानि 16 मार्च को अंतिम मौका है। तहसील कार्यालय की और से जारी की गई मतदाता सूची में जिन वयस्कों का नाम शामिल नहीं है, वे आज वोट बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। जो नागरिक आज भी वोट बनवाने के लिए आवेदन नहीं कर सके, उन्हें मताधिकार से वंचित रहना पड़ेगा।  नियमों के अनुसार नामांकन भरने से आठ दिन पहले तक वोट बनवाने के लिए आवेदन किया जा सकता है। चारों नगर निगमों के चुनाव के लिए 22 से 24 मार्च तक नामांकन भरे जाएंगे।

विज्ञापन


लिहाजा मतदाता सूची से छूट गए मतदाताओं के पास वोट बनवाने का आज अंतिम मौका है। एसडीएम धर्मशाला डॉ. हरीश गज्जू ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में आने वाला हर मतदाता राज्य चुनाव आयोग की वेबसाइट पर या नगर निगम कार्यालय में जाकर अपना नाम मतदाता सूची में देख सकता है। मतदाता सूची में जिन लोगों का किसी कारणवश नाम दर्ज नहीं हो सका है, वे संबंधित एसडीएम कार्यालय में जाकर वोट बनाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार यदि किसी व्यक्ति का नगर निगम की मतदाता सूची में नाम दर्ज है, तभी वह मतदान कर पाएगा। अगर लोकसभा और राज्य विधासभा की मतदाता सूची में किसी का नाम दर्ज है और नगर निगम की मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं है, तो भी वह व्यक्ति मतदान नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन


50 रुपये शुल्क के साथ करना होगा आवेदन
निशुल्क वोट बनवाने की समय सीमा अब खत्म हो चुकी है। ऐसे में अब यदि किसी को वोट बनवाना है, तो उसे पचास रुपये शुल्क चुकाना पड़ेेगा। इसके लिए आवेदन पत्र के साथ आवासीय प्रमाण पत्र, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और गवाह के साथ आज एसडीएम दफ्तर में आवेदन करना होगा। इसके अलावा आवेदन के लिए लगने वाले फॉर्म-4 को भरकर संबंधित पटवारी की रिपोर्ट के साथ पेश करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed