फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   mc election himachal: congress appointed incharge and Co Incharge

हिमाचल नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने लगाए प्रभारी और सहप्रभारी

Fri, 26 Mar 2021 06:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 26 Mar 2021 06:59 PM IST
विज्ञापन
mc election himachal: congress appointed incharge and Co Incharge
हिमाचल कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष यादवेंद्र गोम्मा ने चारों नगर निगमों सोलन, मंडी, पालमपुर और धर्मशाला के चुनाव के लिए विभाग के पदाधिकारियों को प्रभारी और सह प्रभारी बनाया है। सोलन नगर निगम के वार्ड 1,2 और 3 के प्रभारी भूपेंद्र कौशल प्रभारी और लेखराम व हेमचंद कश्यप सह प्रभारी बनाए हैं। वार्ड 4, 5 और 6 के प्रभारी विद्यासागर और सह प्रभारी इंद्र सिंह, शक्त राम कश्यप और मोहन नेगी सह प्रभारी रहेंगे। वार्ड 7, 8 और 9 के प्रभारी पलक राम कश्यप, विक्की सिंधु और चुन्नी लाल सह प्रभारी होंगे। 

विज्ञापन


वार्ड 10, 11 और 12 में प्रभारी रवींद्र कुमार बंसल, सह प्रभारी ईश्वर दास भोलटा और नारायण  सह प्रभारी रहेंगे। वार्ड 16 और 17 में प्रभारी ऊषा तोमर, सह प्रभारी मनोज और रमेश होंगे। मंडी नगर निगम के वार्ड 1, 2, 3 और 4 के प्रभारी नरोत्तम राम, सहप्रभारी खूबे राम चौहान, रमेश कुमार एडवोकेट, संतोष कुमार होंगे। वार्ड 5, 6 और 7 के प्रभारी डॉ. इंद्र पाल, सह प्रभारी तुला राम और भीम सिंह बनाए हैं। वार्ड 8, 9 और 10 प्रभारी शकुंतला, सह प्रभारी संतराम और कर्म चंद भाटिया हैं। वार्ड 11, 12 और 13 का प्रभारी ब्रह्म दास चौहान, सह प्रभारी दौलत राम और केसरी लाल बनाए हैं। 
विज्ञापन


वार्ड 14 और 15 के प्रभारी नरेश चौहान, अर्जुन कौंडल, राकेश कुमार और राज कुमार चौधरी सह प्रभारी होंगे। पालमपुर नगर निगम वार्ड 2 और 3 के प्रभारी संजय कुमार, सह प्रभारी मोहिंद्र कुमार और संजय डोगरा होंगे। वार्ड 4 और 5 के रवींद्र बिट्टू प्रभारी और विजय कुमार सह प्रभारी। 1, 6, 7 और 8 के प्रभारी बालकृष्ण, सह प्रभारी राजेश कलेड़ी और महेंद्र सिंह। वार्ड 9, 10, 11 और 12 के प्रभारी राज कपूर, सह प्रभारी सुखदेव सिंह और प्रदीप कुमार होंगे। वार्ड 13,14 और 15 की प्रभारी सुभद्रा देवी, कर्म चंद और कृष्ण चंद सह प्रभारी होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मशाला नगर निगम के वार्ड 1, 2 और 3 के प्रभारी कमल किशोर, सह प्रभारी सुरेंद्र कुमार और प्रीतम चंद सह प्रभारी, वार्ड 4, 5 और 6 के प्रभारी जीवन कुमार, सह प्रभारी शैली ग्राम हीर और बंसी लाल। वार्ड 7, 8 और 9 मिल्खी राम प्रभारी, ईश्वर दास और मोहिंद्र कुमार सह प्रभारी। वार्ड 10, 11 और 12 के प्रभारी करतार चंद भाटिया, सह प्रभारी रामस्वरूप और संजीव कुमार। वार्ड 13, 14 और 15 के प्रभारी राहुल धीमान, सह प्रभारी संतोष कुमार और संतोष कुमारी। वार्ड 16 और 17 से प्रभारी ममता सरताज,  सह प्रभारी होशियार सिंह और संजय भाटिया बनाए हैं।

कांग्रेस ने प्रचार के लिए मैदान में उतारे पार्टी के फ्रंटल संगठन

 हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी के फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों को प्रचार के लिए मैदान में उतार दिया है। प्रदेश महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल और प्रदेश युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों की चुनाव में ड्यूटी लगाई गई है। इन संगठनों के पदाधिकारियों को वार्ड स्तर पर भी तैनाती दी गई है। सभी फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों से कहा गया है कि पार्टी के वॉर रूप से मिलने वाले दिशा-निर्देशों पर काम किया जाए। दूसरी ओर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर कहते हैं कि निगम चुनाव में पार्टी प्रचार में पूरी ताकत लगाए हैं।

पार्टी के फ्रंटल संगठनों को भी प्रचार में लगाया गया है।नगर निगम चुनाव में पार्टी ने अभी तक पदाधिकारियों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं की ही ड्यूटी लगाई थी, लेकिन अब फ्रंटल संगठनों के नेताओं को भी प्रचार के लिए उतारा जा रहा है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने नगर निगम चुनाव में जीत के लिए मतदान से पहले ठोस रणनीति के तहत प्रचार में जुटने का फैसला लिया है। चारों नगर निगमों में पार्टी प्रत्याशियों के चयन से लेकर प्रचार के लिए भी पार्टी पर्यवेक्षकों की तैनाती कर दी गई थी। चारों नगर निगमों के वार्ड के लिए पार्टी के प्रभारी और सह प्रभारी भी लगाए जा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed