फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MC charge water bills for 24 hours

सप्लाई 1 घंटा, बिल थमा रहा 24 घंटे का

Tue, 06 May 2014 05:50 PM IST
Updated Tue, 06 May 2014 05:50 PM IST
विज्ञापन
MC charge water bills for 24 hours

शहर में एक घंटा पीने के पानी देकर उपभोक्ताओं से 24 घंटे का पानी बिल वसूला जा रहा है। फ्लैट रेट पर पानी बिल देने का नगर निगम का फंडा घरेलू उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रहा है।

विज्ञापन


स्टाफ की कमी का हवाला देते हुए नगर निगम ने फ्लैट बिल देना शुरू कर अपनी परेशानियां को कम कर ली हैं लेकिन, उपभोक्ताओं को मुश्किल में डाल दिया है।

घरेलू उपभोक्ताओं को पीने के पानी का मीटर रीडिंग के आधार पर औसतन 109 रुपये बिल देना पड़ता था लेकिन फ्लैट रेट 209 रुपये है। ऐसे में जिन भवन मालिकों ने किराये पर मकान दिए हैं ऐसे उपभोक्ताओं को तो फ्लैट रेट बिल देने में नुकसान नहीं है लेकिन, छोटे परिवारों के लोगों पर आर्थिक बोझ पड़ गया है।
विज्ञापन

छोटे परिवारों पर बड़ा बोझ

MC charge water bills for 24 hours

शहर में प्रति व्यक्ति के हिसाब से 110 लीटर पानी दिया जाता है। इस तरह से चार सदस्यों के परिवारों को प्रति माह 13,200 लीटर पानी दिया जाता है।

नगर निगम उपभोक्ताओं को 8.25 रुपये प्रति हजार लीटर की दर से पानी की बिल जारी करता रहा। ऐसे में हर माह बिल की यह राशि 108.90 रुपये बैठती है। जबकि इन उपभोक्ताओं से नगर निगम 209 रुपये वसूल रहा है।

वहीं, फ्लैट रेट पर पानी बिल के फैसले से छह व इससे अधिक सदस्यों के परिवारों को भी कुछ ज्यादा राहत नहीं मिली है। शिमला में छह सदस्यों के परिवारों को प्रतिदिन 110 लीटर की मात्रा में पानी देने से यह बिल 163.35 रुपये प्रति माह बैठता है जबकि बिल के फ्लैट रेट निर्धारित होने से इन परिवारों को भी प्रति माह 209 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं।

शिमला में 7 हजार से अधिक हैं छोटे परिवार

MC charge water bills for 24 hours

शिमला में पांच से कम सदस्यों के परिवारों की संख्या सात हजार से अधिक है। इसमें फ्लैट धारकों की संख्या अधिक है। इन उपभोक्ताओं को भी बिना पानी खर्च किए हुए प्रतिमाह 209 रुपये का बिल चुकाना पड़ रहा है।

राजधानी में अक्तूबर 2012 से पानी का बिल फ्लैट 150 रुपये किया गया। हर साल इसमें दस प्रतिशत बढ़ोतरी होती है। पानी बिल का 15 प्रतिशत सीवरेज सेस भी इसमें जोड़ा जाता है। इस हिसाब से शहर में रहने वाले लोगों को मार्च 2013 तक प्रति माह 173 रुपये के हिसाब से बिल चुकाना पड़ा।

अप्रैल 2013 से इस बिल में दस फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 191 रुपये चुकाने पड़े। अब अप्रैल 2014 से मासिक बिल की राशि बढ़कर 209 रुपये हो गई है। नगर निगम आयुक्त अमरजीत सिंह ने कहा है कि इस मामले को लेकर एक संस्था हाईकोर्ट गई है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed