{"_id":"63184ced0106c87ae9604af2","slug":"mbbs-student-sakshi-deryan-will-participate-in-state-level-body-building-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: बॉडी बिल्डिंग में दमखम दिखाएंगी एमबीबीएस की प्रशिक्षु साक्षी डेरयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: बॉडी बिल्डिंग में दमखम दिखाएंगी एमबीबीएस की प्रशिक्षु साक्षी डेरयान
Wed, 07 Sep 2022 01:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 07 Sep 2022 01:19 PM IST
सार
राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता जीतने के बाद अब साक्षी का चयन लुधियाना में 22 से 24 दिसंबर तक होने जा रही राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन
साक्षी डेरयान
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेडिकल कॉलेज नाहन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहीं साक्षी डेरयान का चयन राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रतियोगिता भारतीय बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन की ओर से लुधियाना में दिसंबर माह में करवाई जाएगी। नाहन के टविस्ट जिम में ट्रेनर मनीष सेठी से प्रशिक्षण ले रही साक्षी डेरयान ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में चार सितंबर को राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में भाग लिया।
विज्ञापन
इसमें प्रदेश भर से आई सभी महिला प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए साक्षी डेरयान ने मिस हिमाचल का खिताब अपने नाम किया। राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता जीतने के बाद अब उनका चयन लुधियाना में 22 से 24 दिसंबर तक होने जा रही राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन
नाहन मेडिकल कॉलेज में तृतीय वर्ष की एमबीबीएस छात्रा साक्षी डेरयान ने सफलता का श्रेय ट्रेनर मनीष सेठी को दिया। साक्षी डेरयान ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए वह कड़ी मेहनत करेंगी। लड़कियों को हर क्षेत्र में आगे आना चाहिए। लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं हैं।
विज्ञापन