{"_id":"c4db973ff231a3caf3b3b91876b6cc92","slug":"mbbs-seats-decision-may-come-on-15th-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीबीएस सीटों पर 15 जुलाई तक फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीबीएस सीटों पर 15 जुलाई तक फैसला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 01 Jul 2014 02:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में पीएमटी की परीक्षा पास करने वाले छात्रों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेजों की एमबीबीएस सीटों को लेकर 15 जुलाई तक ही कोई फैसला हो पाएगा।
विज्ञापन
हालांकि, 10 जुलाई को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) की रिव्यू रिपोर्ट से तसवीर साफ हो जाएगी। सूत्रों के अनुसार देश भर के जिन कॉलेजों की सीटें कम की गई हैं, उनकी रिव्यू रिपोर्ट एमसीआई की ओर से आठ जलाई को फाइनल की जाएगी।
विज्ञापन
यह रिपोर्ट 10 जुलाई को एमसीआई की ओर से केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में भेजी जाएगी। उस रिपोर्ट से अंदाजा लग जाएगा कि एमसीआई ने सीटों को लेकर पुनर्विचार किया अथवा नहीं। एमसीआई की रिपोर्ट के बाद 15 जुलाई को मंत्रालय अपने स्तर पर निर्णय लेगा।
विज्ञापन
फैसले के बाद होगा दाखिला
उस फैसले के आधार पर ही आगे एमबीबीएस सीटों पर दाखिला हो पाएगा। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विनीत चौधरी ने बताया कि प्रदेश सरकार अभी 10 जुलाई तक इंतजार कर रही है।
सरकारी मेडिकल कॉलेजों की सीटें कम न हो, इसको लेकर सरकार ने हर संभव कदम उठाए हैं। सरकार की ओर से अंडरटेकिंग देने से लेकर मुख्यमंत्री तक ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिख चुके हैं। मंत्रालय स्तर पर भी वार्ता की जा चुकी है। अब मंत्रालय के सकारात्मक फैसले का इंतजार किया जा रहा है।