Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mayor will take stock of the work of drinking water scheme

Shimla News: पेयजल योजना के काम का जायजा लेंगे महापौर

Sat, 08 Feb 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Mayor will take stock of the work of drinking water scheme
शिमला। शहरवासियों को 24 घंटे पानी की सुविधा देने के लिए तैयार हो रही सतलुज पेयजल योजना का काम देखने महापौर सुरेंद्र चौहान मंगलवार को मौके पर जाएंगे। इस दौरान वह डुम्मी और दवाडा में बन रहे पंपिंग स्टेशन के काम का जायजा लेंगे। साथ ही पेयजल लाइन बिछाने के काम का भी निरीक्षण किया जाएगा। महापौर का कहना है कि इस साल गर्मी के मौसम तक इस परियोजना का पानी शिमला पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। मौके पर क्या काम हुआ है, इसका मंगलवार को जायजा लिया जाएगा। परियोजना में तीन स्थानों पर पंपिंग स्टेशन बन रहे हैं। पहला स्टेशन शकरोड़ी में बन रहा है। यहां ज्यादातर काम पूरा हो चुका है जबकि पंपिंग मशीनरी स्थापित की जा रही है। दूसरा स्टेशन दवाडा में बन रहा है। इसकी हाल ही में वन मंजूरी मिली है। इसका काम चल रहा है। तीसरा स्टेशन डुुम्मी में बन रहा है। इसका भी ज्यादातर काम पूरा कर लिया है। जून तक सतलुज का पानी शिमला पहुंचने की उम्मीद है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article