फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Max-Sam retires, Jackie and Rocky will now take over the dog squad

Bhuntar Airport: मैक्स-सैम रिटायर, जैकी और रॉकी संभालेंगे अब डॉग स्कवायड

Thu, 15 Dec 2022 09:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Thu, 15 Dec 2022 09:13 PM IST
सार

भुंतर हवाई अड्डे में तैनात बम निरोधक दस्ते के डॉग स्कवायड में सेवा दे रहे मैक्स और सैम नाम के कुत्ते गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए हैं। इन दोनों की जगह अब जैकी और रॉकी लेंगे।

विज्ञापन
Max-Sam retires, Jackie and Rocky will now take over the dog squad
जैकी और रॉकी संभालेंगे डॉग स्कवायड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के भुंतर हवाई अड्डे में तैनात बम निरोधक दस्ते के डॉग स्कवायड में सेवा दे रहे मैक्स और सैम नाम के कुत्ते गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए हैं। इन दोनों की जगह अब जैकी और रॉकी लेंगे। हालांकि भुंतर हवाई अड्डा सुरक्षा की दृष्टि से शांत और सुरक्षित है। बावजूद हवाई अड्डों की सुरक्षा को पुख्ता रखा जाता है। भुंतर हवाई अड्डे की सुरक्षा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) देख रही है। इसमें एक बम निरोधक दस्ता भी शामिल है। साल 2014 में मैक्स और सैम को तैैनात किया गया था।

विज्ञापन


गुरुवार को उनकी सेवा समाप्त हुई और दोनों को एक अर्धसैनिक की तरह ही विदाई दी गई। भुंतर एयरपोर्ट के निदेशक नीरज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बम निरोधक दस्ते में सेवा दे रहे मैक्स और सैम का सेवाकाल पूरा हो गया और दोनों अब सेवानिवृत्त हो गए। अब प्रशिक्षण के बाद उनकी जगह जैकी और रॉकी को बम निरोधक दस्ते में शामिल किया गया। वीरवार को भुंतर हवाई अड्डे में दोनों की विदाई और नए डॉग स्क्वायड के स्वागत के लिए समारोह करवाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed