Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mathematics and Statistics Department's sports competition begins

Shimla News: गणित और सांख्यिकी विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

Thu, 09 Apr 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Mathematics and Statistics Department's sports competition begins
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के गणित एवं सांख्यिकी विभाग की दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता वीरवार को विश्वविद्यालय मैदान में शुरू हुई। प्रतियोगिता के पहले दिन वाॅलीबाल, रस्साकशी, कबड्डी, क्रिकेट, कैरम, शतरंज, शॉटपुट और बैडमिंटन मुकाबले हुए। इस आयोजन में एमएससी द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों के साथ शोधार्थियों तथा प्राध्यापकों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीन प्लानिंग एवं टीचर्स मैटर्स प्रो. जोगिंदर सिंह धीमान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस बल्कि मानसिक संतुलन के लिए भी आवश्यक है। विभागाध्यक्ष डॉ. शालिनी गुप्ता ने कहा कि इससे अनुशासन, टीम वर्क, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। इस अवसर पर प्रो. खेमचंद, प्रो. ज्योति प्रकाश, डॉ. पुष्पलता शर्मा, डॉ. मधु दधवाल और डॉ. मैहक महाजन सहित अन्य संकाय सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article