{"_id":"694ff3460d53cf5c2d05f17d","slug":"master-hell-warriors-and-master-strikers-won-the-cricket-match-shimla-news-c-19-sml1002-653850-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: मास्टर हेलवाॅरियर्स और मास्टर \nस्ट्राइकर्स ने जीते क्रिकेट मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: मास्टर हेलवाॅरियर्स और मास्टर स्ट्राइकर्स ने जीते क्रिकेट मैच
विज्ञापन
भराड़ी में चल रही मास्टर क्रिकेट लीग स्पर्धा
आईएएस आबिद हुसैन ने 3 विकेट किए हासिल
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के भराड़ी ग्राउंड में मास्टर क्रिकेट लीग एसोसिएशन की चल रही क्रिकेट स्पर्धा में शनिवार को दो मैच करवाए गए। पहला मैच मास्टर हेलवाॅरियर्स और सुपर मास्टर के बीच हुआ। पहले खेलते हुए मास्टर हेलवांरियर्स ने 20 ओवरों में 195 रनों का टारगेट दिया।
दूसरी पारी में खेलने आई सुपर मास्टर की टीम आठ विकेट खोकर 172 रन ही बना पाई। मास्टर हेलवाॅरियर्स ने यह मैच 23 रनों से जीता। प्लेयर ऑफ द मैच संदीप रहे। संदीप ने 4 ओवरों में 33 रन देकर तीन विकेट हासिल किए और 17 रन भी बनाए। सुपर मास्टर की ओर खेलते हुए आईएएस आबिद हुसैन ने अपनी टीम के लिए 4 ओवरों में 30 रन देकर तीन विकेट लिए। दूसरा मैच मास्टर स्ट्राइकर्स और स्विंग किंग मास्टर के बीच हुआ। मास्टर स्ट्राइकर्स ने पहले खेलते हुए 9 विकेट पर 192 रन बनाए। स्विंग किंग मास्टर की टीम सात विकेटों पर 161 रन ही बना पाई। वह 31 रनों से हार गई। प्लेयर ऑफ द मैच मनीष ठाकुर रहे। उन्होंने 65 गेंदों में 85 रन बनाए। मास्टर क्रिकेट लीग एसोसिएशन के निदेशक नरवीर ठाकुर और प्रवक्ता सुदेश चौहान ने बताया कि दो जनवरी तक यह प्रतियोगिता चलेगी। उपमहापौर उमा कौशल और भराड़ी वार्ड की पार्षद मीनू चौहान ने बताया कि चिट्टे के विरुद्ध इस तरह की प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इससे युवाओं का खेलों के प्रति रुझान बढ़ेगा।