फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   massive landslide on Chandigarh-Manali highway, traffic stalled, vehicle damaged due to landslide

Landslide Mandi: चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर दरकी पहाड़ी, यातायात ठप होने से सैकड़ों वाहन फंसे, भूस्खलन की चपेट में आने से गाड़ी क्षतिग्रस्त

Thu, 30 Jun 2022 10:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 Jun 2022 10:43 PM IST
सार

6 मील घ्राण के पास चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पहाड़ी दरकने से बंद हो गया है। पहाड़ी से पत्थर व मलबा गिरने से मालवाहक वाहन भी चपेट में आया है। 

विज्ञापन
massive landslide on Chandigarh-Manali highway, traffic stalled, vehicle damaged due to landslide
चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर दरकी पहाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 6 मील घ्राण के पास चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पहाड़ी दरकने से बंद हो गया है। पहाड़ी से पत्थर व मलबा गिरने से मालवाहक वाहन भी चपेट में आया है। वाहन में चालक सहित एक अन्य व्यक्ति सवार था, दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों घायल जोनल अस्पताल मंडी में उपचाराधीन है। वहीं भूस्खलन के चलते नेशनल हाईवे के दोनों ओर लंबा जाम लगा है। प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए सुबह तक यातायात बंद कर दिया है। वाहनों को वाया बजौरा वैकल्पिक मार्ग से भेजा जा रहा है। लेकिन मार्ग संकरा होने के कारण यहां भी लंबा जाम लगा है। जानकारी के अनुसार मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय उच्च मार्ग 6 मील के घ्राण के पास गुरुवार शाम 7:00 बजे के करीब भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से एकाएक बड़े-बड़े पत्थर गिरने से मालवाहक वाहन भी चपेट में आ गया।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि नेशनल हाईवे को बहाल करने के लिए मशीनरी लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि यदि बारिश के कारण फिर से भूस्खलन नहीं होता है तो मार्ग को दो-तीन घंटे बाद वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया जाएगा। लेकिन यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए सुबह तक यातायात बंद किया गया है।  उन्होंने भूस्खलन के चलते फिलहाल नेशनल हाईवे पर सफर न करने की अपील की है। मंडी से कुल्लू-मनाली की तरफ जा रहे वाहन चालकों को कटौला मार्ग इस्तेमाल करने व कुल्लू से मंडी या चंडीगढ़ की तरफ आ रहे वाहन चालकों को पंडोह से वाया को चैलचौक जाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन


धर्मपुर उपमंडल में नौ सड़कें बाधित
वहीं, धर्मपुर उपमंडल में भारी बारिश होने से करीब नौ सड़कें यातायात के लिए बाधित हो गई हैं। ये सड़कें खड्डों और नालों से होकर गुजरती हैं। इन सड़कों से लाभान्वित होने वाली हजारों की आबादी को अब बरसात के मौसम में दिक्कतें झेलनी पड़ेंगी। इन सड़कों में शिवद्वाला-छुईघाट, गंगा परूवा से हाथी बल्ह, नाल्ड खड्ड-स्याठी, टिहरा-संधोल वाया बक्कर खड्ड, धर्मपुर-सतरेहड़ वाया मठी बनवार, हाथी बाल्ह-शेरपुर वाया खाबर, कांढापत्तन -हयोलग-पैहड़, सिधपुर पंप हाउस-गुजर गहरा, हुक्कल से सोनखड्ड आदि सड़कें हैं जो भारी वर्षा से बाधित हो गई हैं। सड़कों को खोलने के लिए विभाग जुट गया है। लोक निर्माण विभाग मंडल धर्मपुर के अधिशासी अभियंता जयपाल नायक ने कहा कि बरसात के कारण कुछ मार्ग बाधित हुए हैं। उन्हें बहाल करने के लिए विभाग के कर्मचारी भेज दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed