फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mask

मास्क न लगाने पर अब तक 11 हजार लोगों के चालान

Thu, 05 Aug 2021 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
mask
पुलिस वसूल चुकी है 71 लाख का रुपये जुर्माना, सदर थाना के तहत कटे सबसे ज्यादा चालान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। कोरोना महामारी के बीच पुलिस मास्क न पहनने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने हिल्स क्वीन घूमने आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों से आग्रह किया है कि बिना मास्क के बाजारों में न आएं।
सार्वजनिक स्थानों पर दो गज दूरी रखें। नियमों को तोड़ने पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस प्रशासन के मुताबिक कोरोनाकाल में अभी तक 11 हजार 196 लोगों के चालान काट जा चुके हैं। पुलिस ने इनसे 71 लाख 14 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है। एक हफ्ते के भीतर पुलिस ने 448 लोगों के चालान काटे हैं। एसपी मोहित चावला ने बताया कि पर्यटकों और स्थानीय लोगों को मास्क पहनने तथा सामाजिक दूरी की पालना सुनिश्चित करने के लिए जागरूक किया है। उन्होंने लोगों को परस्पर सामाजिक दूरी और घरों से निकलते समय मुंह पर मास्क लगाने की हिदायत दी है। थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि सेब सीजन के दौरान सार्वजनिक स्थानों और बाजारों में कोविड नियमों की उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करे। शहर के बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग की लोग सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। बाजारों में लोग सामाजिक दूरी की अनदेखी कर खरीददारी कर रहे है। है।
विज्ञापन

चालान काटने में सदर थाना पहले स्थान पर
राजधानी का थाना सदर मास्क न पहनने वालों के चालान काटने में सबसे आगे हैं। सदन थाने के तहत अब तक 3489 चालान काट जा चुके हैं। रामपुर पुलिस दूसरे और बालूगंज थाना तीसरे नंबर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed