फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mashobra block won the overall trophy

मशोबरा ब्लॉक का ओवर ऑल ट्राफी पर कब्जा

Thu, 25 Sep 2014 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 25 Sep 2014 09:53 AM IST
विज्ञापन
mashobra block won the overall trophy

शिमला में राजीव गांधी खेल योजना के तहत आयोजित की गई जिला स्तरीय महिला खेल कूद प्रतियोगिता में मशोबरा खंड ने ओवर ऑल विजेता की ट्राफी पर कब्जा जमाया। समापन समारोह में उपायुक्त शिमला ने विजेता टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन


जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी ओपी भोटा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। कबड्डी में चौपाल ने पहला, रोहड़ू ने दूसरा और ठियोग ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। खो-खो में मशोबरा पहले, रोहड़ू दूसरे और रामपुर तीसरे, बैडमिंटन में नारकंडा पहले, चौपाल दूसरे और रामपुर तीसरे नंबर पर रहे।
विज्ञापन


वॉलीबाल में मशोबरा ने पहला स्थान प्राप्त किया। टेबल टेनिस के मुकाबलों में भी मशोबरा पहले और शिमला दूसरे स्थान पर रहा। बास्केटबाल में मशोबरा ने पहला, शिमला ने दूसरा और ठियोग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एथलेटिक्स में रोहड़ू का दबदबा
एथलेटिक्स में हुई सौ मीटर की दौड़ में रोहड़ू की पल्लवी ने पहला, मशोबरा की शेफाली ने दूसरा और गगनदीप कौर ने तीसरा स्थान, 200 मीटर दौड़ में पल्लवी रोहड़ू ने पहला, आरजू श्याम मशोबरा ने दूसरा, शेफाली ने तीसरा, 800 मीटर दौड़ में रविना रोहड़ू, प्रिया रोहड़ू और मशोबरा की कृतिका ने क्रमश: पहला दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।

रामपुर की मोनिका ने मारी बाजी
1500 मीटर दौड़ में रामपुर की मोनिका, रामपुर की ज्योति, और मशोबरा की सरिता ने पहला दूसरा और तीसरा, 3000 मीटर दौड़ में रामपुर की मोनिका, रामपुर की ज्योति और ठियोग की मीनाक्षी ने क्रमश: पहला दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।


400 मीटर दौड़ में रामपुर की अनुराधा, मशोबरा की आंचल और रोहड़ू की रविना ने पहला दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर के लिए किया गया। इस अवसर पर वॉलीबाल खिलाड़ी रही कला राणा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने के लिए सम्मानित भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed