फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Maruti Suzuki Raid De Himalaya Rally from 8th October

रेड द हिमालय रैली में होगी साहस की अग्निपरीक्षा

Sun, 02 Oct 2016 01:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 02 Oct 2016 01:26 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki Raid De Himalaya Rally from 8th October

आठवीं मारुति सुज़ुकी रेड द हिमालय रैली 8 अक्तूबर से शुरू होगी। दुनिया के सबसे ऊंचे स्थान का यह मोटर स्पोर्ट मनाली से शुरू होगा। इस साल चुनौती बढ़ाते हुए रैली में नए रास्ते बनाए गए हैं। रैली का पहला पड़ाव काजा में होगा। यह क्षेत्र 12,500 फुट की ऊंचाई पर बाढ़ का मैदानी इलाका है। इसके बाद रैली सरचू के लिए रवाना होगी। यहां से रैली लेह जाएगी और वापस मनाली आएगी। 7 दिनों का यह लगभग 2000 किमी का सफर होगा।

विज्ञापन


शारीरिक तंदुरुस्ती और मानसिक स्फूर्ति की यह अग्नि परीक्षा होगी। इस दौरान प्रतिभागी कठिनतम रास्तों से गुजरेंगे। रैली 15 अक्तूबर को मनाली में पुरस्कार वितरण के साथ समाप्त होगी। यह रैली साहस और सहनशीलता की अग्नि परीक्षा मानी जाती है। रैली में शामिल होने वाले रफ्तार के शौकीनों को 17500 फुट की ऊंचाई और माइनस 15 डिग्री तक न्यूनतम तापमान का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन

जर्मनी के राइडर एंडी का दबदबा बरकरार, भारतीयों में देवेंद्र आगे

Maruti Suzuki Raid De Himalaya Rally from 8th October

12वीं हीरो एमटीबी हिमालय साइकिल रैली शनिवार को दुर्गम पथरीले रास्तों से 57 किलोमीटर का सफर तय कर शाम को बरोट पहुंची। शनिवार को भी जर्मनी के एंडी सबसे आगे रहे। जबकि हिमाचल के चंबा के देवेंद्र ठाकुर भारतीय राइडरों में आगे हैं। एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन शिमला के सौजन्य से आयोजित साइकिल रैली में 14 देशों के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

एसोसिएशन के सचिव कपिल भरद्वाज ने बताया कि शनिवार को साइकिल रैली आईआईटी कमांद से शुरू हुई। दुर्गम रास्तों से होते हुए 57 किलोमीटर का सफर कर राइडर बरोट की वादियों में पहुंचे। उन्होंने बताया कि शिमला से 25 सितंबर से शुरू हुई साइकिल रैली तीन अक्तूबर को धर्मशाला में सम्पन होगी। रविवार को साइकिल राइडरों की रेस मुल्थान, राजगुंधा, बिलिंग से होते हुए शाम को पालमपुर पहुंचेगी।

उन्होंने कहा कि एसोसिएशन की ओर से यह 12वीं रेस है। उन्होंने कहा कि शनिवार को भी जर्मनी के एंडी सबसे आगे रहे। जबकि भारतीय राइडरों में चंबा के देवेंद्र ठाकुर सबसे आगे हैं। उन्होंने कहा कि बरोट घाटी में पहली बार साइकिल रैली पहुंची है। जर्मन व कनाडा के कोरी बोल्श, एंडी ने कहा कि यह घाटी हिमाचल में सबसे सुंदर है। इस मौके पर  एसोसिएशन के प्रधान मोहित सूद, महासचिव अखिल पूरी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed