{"_id":"58da54ac5ed2bbab9636885599403bf3","slug":"martyr-saurabh-kalia-s-father-wrote-a-letter-to-pm-modi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद सौरभ कालिया के पिता ने मोदी को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद सौरभ कालिया के पिता ने मोदी को लिखा पत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
Updated Mon, 15 Jun 2015 09:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारगिल युद्ध में पाकिस्तान की अमानवीय यातनाओं से शहीद हुए सौरभ कालिया के पिता ने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर इंसाफ की गुहार लगाई है। साथ ही फिर से ऑनलाइन हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। वह प्रधानमंत्री मोदी और सुषमा स्वराज से मामले को जल्द अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में ले जाने के लिए मांग करेंगे।
विज्ञापन
इस हस्ताक्षर अभियान की प्रतिलिपि वह जल्द प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भेजेंगे। प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में लिखा है कि उनके बेटे शहीद कैप्टन सौरभ कालिया की हत्या जेनेवा समझौते के खिलाफ हुई है। जेनेवा समझौते के मुताबिक किसी भी युद्ध बंदी के साथ कोई भी देश अत्याचार नहीं कर सकता, लेकिन उनके बेटे के शरीर को तो गर्म लोहे की छड़ों से जलाया गया, आंखों को छेदा गया और गुप्तांग काट दिए गए थे।
विज्ञापन
पाकिस्तान सेना ने सिगरेट के साथ उसके शव को जलाया और उसकी हड्डियों और दांत सब तोड़ दिए थे। इसके बाद गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। 22 दिन पाक सैनिकों ने सौरभ और साथियों को जिंदा रखा था। फिर भी मुझे अपने पुत्र पर गर्व है कि उसने देश के लिए शहादत पाई।
विज्ञापन
डा. एनके कालिया ने लिखा है कि मैं पिछले 16 साल से न्याय के लिए संघर्ष कर रहा हूं। चाहता हूं कि अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के जरिये शहीद सौरभ के हत्यारों को पहचाना जाए और इन्हें अमानवीययातनाएं देने के लिए कड़ी सजा दी जाए।