फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   martyr prashant singh thakur cremation in sirmour himachal pradesh

पंचतत्व में विलीन हुए शहीद प्रशांत, अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

Thu, 20 Aug 2020 05:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 20 Aug 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
martyr prashant singh thakur cremation in sirmour himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

सिरमौर जिले के धारटीधार क्षेत्र के शहीद जवान प्रशांत सिंह ठाकुर का पार्थिव शरीर गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। सुबह देहरादून से शव को उनके पैतृक घर पहुंचाया गया।

विज्ञापन

 तिरंगे में अपने पोते को लिपटा देख 66 वर्षीय दादी गीता देवी अपना सीना पीट-पीट कर रोने लगी। जिस आंगन में उसने अपने पोते को उंगली पकड़ कर चलना सिखाया था उसी आंगन मे आज उसका शव कफन मे लिपटा पड़ा हुआ था।
विज्ञापन


पिछले दो दिनों से शव की प्रतीक्षा में पथरा चुकी आंखों से आंसू भी मोती की तरह बह रहे थे। सेना के अधिकारियों ने प्रशांत ठाकुर के शव को पहले उनके घर तक पहुंचाया। उसके पश्चात शव को अंतिम संस्कार के लिए गिरी नदी किनारे डाबरा गांव ले जाया गया। सुबह से ही लोग शहीद के निवास स्थान पर उसके अंतिम दर्शनों के लिए जुटना शुरू हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार रात को कशमीर के बारामुला मे आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हुए प्रशांत ठाकुर का दूसरा साथी रवि कुमार सिंह भी पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का रहने वाला था। सेना की ओर से दोनों जवानों के पार्थिव शरीर को बुधवार रात्रि को ही श्रीनगर से देहरादून पहुंचा दिया गया था। गुरुवार सुबह 10 बजे के करीब देहरादून से सैनिक सम्मान के पश्चात शवों को सैनिकों के घरों के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed