{"_id":"63108b5043f60450545d82ed","slug":"martyr-devraj-s-mortal-remains-wrapped-in-tricolour-cremated-with-state-honors","type":"story","status":"publish","title_hn":"Devraj Chamba: तिरंगे में लिपटी पहुंची देवराज की पार्थिव देह, सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Devraj Chamba: तिरंगे में लिपटी पहुंची देवराज की पार्थिव देह, सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
Thu, 01 Sep 2022 05:16 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सलूणी (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सलूणी (चंबा)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 01 Sep 2022 05:16 PM IST
सार
बिहार में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के सलूणी क्षेत्र के एसएसबी मुख्य आरक्षी देवराज की पार्थिव देह गुरुवार सुबह उनके पैतृक गांव पहुंची।
विज्ञापन
शहीद देवराज का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार ।
- फोटो : संवाद
विस्तार
बिहार में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के सलूणी क्षेत्र के एसएसबी मुख्य आरक्षी देवराज की पार्थिव देह गुरुवार सुबह उनके पैतृक गांव पहुंची। तिरंगे में लिपटी पार्थिव देह गांव में पहुंचने पर भारत माता की जय, देवराज अमर रहे के नारों से गुंजायमान हो गया। पार्थिव देह घर पहुंचते ही चीखपुकार मच गई। एसएसबी की 18वीं वाहिनी के अंतर्गत अर्राहा बीओपी से एसएसबी की एक टुकड़ी मौके पर पहुंची। सुबह 11:00 बजे राजकीय सम्मान के साथ पैतृक श्मशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। आठ वर्षीय बेटे ने शहीद पिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के मधुबनी जिले के लदनियां थाना के योगियां गांव में बीते बुधवार को एसएसबी मुख्य आरक्षी देवराज शर्मा और अन्य साथी बाइक पर जा रहे थे। सिमला टोला सड़क पर एक स्कॉर्पिओ गाड़ी ने बाइक सवारों को रौंद दिया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां देवराज को मृत घोषित किया गया। दूसरा जवान अमरावत में उपचाराधीन है। शहीद के परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, देवराज की अंतिम यात्रा के दौरान प्रशासन से एसडीएम सलूणी स्वाति गुप्ता, एसएचओ किहार हरनाम सिंह, जिला मार्केटिंग कमेटी अध्यक्ष डीसी ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस महासचिव धर्म सिंह पठानिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन