{"_id":"65ccf1a305a15c76ae029cf4","slug":"martyr-captain-vikram-batra-s-mother-dies-due-to-heart-failure-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra Nes: हृदय गति रुकने से शहीद कैप्टन विक्रम बतरा की माता का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra Nes: हृदय गति रुकने से शहीद कैप्टन विक्रम बतरा की माता का निधन
Wed, 14 Feb 2024 10:30 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी,पालमपुर(कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी,पालमपुर(कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 14 Feb 2024 10:30 PM IST
सार
कारगिल युद्ध के हीरो रहे परमवीर चक्र विजेता शहीद कैप्टन विक्रम बतरा की माता कमल कांत बतरा का बुधवार दोपहर निधन हो गया।
विज्ञापन
शहीद विक्रम बतरा की माता कमल कांत बतरा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध के हीरो रहे परमवीर चक्र विजेता शहीद कैप्टन विक्रम बतरा की माता कमल कांत बतरा का बुधवार दोपहर निधन हो गया। वह 77 साल की थीं। उनका निधन हृदयगति रुकने से हुआ है। करीब सवा एक बजे उन्हें हार्ट अटैक आया। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वह समाजसेवा के साथ राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय थीं।
वर्ष 2014 में वह हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी रही थीं। हालांकि, चुनाव में हार गईं थीं। अपने पीछे पति जीएल बतरा, बेटा विशाल बतरा, बेटी सीमा सेठी और नूतन सेठी छोड़ गईं। उधर, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कमल कांत बतरा के निधन पर शोक व्यक्त किया है और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।