फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   martyer soldier brijesh kumar Mortal remains will come home on Karve Chauth

करवाचौथ पर तिरंगे में लिपटकर आएंगे श्वेता के बृजेश, मुठभेड़ में हुए थे शहीद

Sat, 27 Oct 2018 12:26 PM IST
जीएस जस्सल, अमर उजाला, थानाकलां(ऊना)
जीएस जस्सल, अमर उजाला, थानाकलां(ऊना) Updated Sat, 27 Oct 2018 12:26 PM IST
विज्ञापन
martyer soldier brijesh kumar Mortal remains will come home on Karve Chauth

जिस सुहाग की लंबी उम्र के लिए श्वेता तैयारियों में जुटी थी, करवाचौथ पर उसके शहीद पति बृजेश की पार्थिव देह तिरंगे में लिपटकर घर आएगी। दक्षिण कश्मीर के बारामुला जिले में आतंकी मुठभेड़ में सैनिक बृजेश शर्मा के शहीद होने से पूरा परिवार बेहाल है।

विज्ञापन


बृजेश की माता धुरवी देवी जहां बेसुध हालत में है, वहीं पत्नी श्वेता बदहवास है। शहीद की पांच वर्षीय मासूम बेटी कनिका हर किसी से रोते हुए यही पूछती रही कि पापा को क्या हुआ है।
विज्ञापन


किसी की हिम्मत नहीं थी कि बिटिया को यह बता सकें कि उसके पापा देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए हैं। श्वेता ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ के व्रत की तैयारियां कर रखी थीं। जिसे लेकर बेटी भी उत्साहित थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बृजेश कुमार की खबर सुनकर हर कोई स्तब्ध

martyer soldier brijesh kumar Mortal remains will come home on Karve Chauth

पंचायत धुंदला के गांव ननावीं के स्वर्गीय धर्मचंद शर्मा के वीर सपूत बृजेश कुमार की खबर सुनकर हर कोई स्तब्ध है। परिजनों ने बताया कि दसवीं की परीक्षा पास करने के उपरांत देश सेवा की ललक के चलते बृजेश सेना में अपनी सेवाएं देने के लिए प्रयासरत रहा।

वर्ष 2003 में 14 पंजाब रेजीमेंट में भर्ती हो गया। इसी दौरान बृजेश ने डीईपी का डिप्लोमा भी किया। बृजेश की शादी श्वेता निवासी अमरेहड़ा के साथ 2009 में साथ हुई थी। बृजेश के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है।

बृजेश का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव ननावीं पहुंचेगा। उधर, बृजेश की शहादत पर पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर, कर्नल धर्मेंद्र पटियाल, बलदेव कुटलैहड़िया, विजय शर्मा, स्थानीय पंचायत के प्रधान संजीव कुमार शर्मा, उपप्रधान विधि चंद, पूर्व वार्ड पंच विजय कुमार, पूर्व

उपप्रधान निर्मल कौशल, जीत शर्मा, जिला परिषद सदस्य इंदुबाला, प्रधान राजेंद्र मलांगड़, सत्या देवी, शकुंतला देवी, मेजर रघुवीर सिंह, कैप्टन प्रीतम सिंह, कैप्टन देवराज शर्मा, देशराज मोदगिल और बंगाणा प्रेस क्लब ने गहरा शोक प्रकट किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed