फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Market supervisor recruitment exam paper also leaked, SIT registers FIR against three

HPSSC Paper Leak: मार्केट सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा का पेपर भी लीक, तीन के खिलाफ एसआईटी ने दर्ज की एफआईआर

Wed, 26 Jul 2023 10:06 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 26 Jul 2023 10:06 AM IST
सार

मार्केट सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा का पेपर भी लीक हुआ था। इस भर्ती परीक्षा में आयोग की निलंबित वरिष्ठ सहायक उमा आजाद का बड़ा बेटा नितिन आजाद मेरिट सूची में पांचवें रैंक पर था।

विज्ञापन
Market supervisor recruitment exam paper also leaked, SIT registers FIR against three
पेपर लीक(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भंग होने से पूर्व हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से आयोजित मार्केट सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा का पेपर भी लीक हुआ था। इस भर्ती परीक्षा में आयोग की निलंबित वरिष्ठ सहायक उमा आजाद का बड़ा बेटा नितिन आजाद मेरिट सूची में पांचवें रैंक पर था। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने पेपर लीक मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर मंगलवार को उमा आजाद, उसके बेटे नितिन आजाद और पूर्व सचिव डॉ. जितेंद्र समेत तीन लोगों के खिलाफ इस मामले में एफआईआर दर्ज की है। एसआईटी की ओर से यह 11वीं एफआईआर दर्ज हुई है। पूर्व में दस विभिन्न एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। इनमें पूर्व सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर, आयोग से निलंबित वरिष्ठ सहायक उमा आजाद, उसके दो बेटे, आयोग के दो चपरासी और दो दलालों समेेत कुल 25 लोग नामजद हैं।

विज्ञापन


पोस्ट कोड 977 के तहत प्रबंध निदेशक हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड, शिमला-2 विभाग में मार्केट सुपरवाइजर (अनुबंध के आधार पर) 12 पदों को भरने के लिए मई 2022 में आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इस विज्ञापन के जवाब में 2427 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 1267 आवेदनों को लिखित परीक्षा के लिए अंतिम रूप से स्वीकार किया गया। लिखित परीक्षा 28 अगस्त 2022 को हुई। इसमें 726 उम्मीदवार उपस्थित हुए और 541 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे। लिखित परीक्षा की योग्यता के आधार पर 41 उम्मीदवारों को पात्रता के दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया था। बाद 15 नवंबर 2022 को आयोग ने इन पदों का अंतिम परिणाम जारी किया। उधर, एसपी विजिलेंस मंडी राहुल नाथ ने कहा कि पोस्ट कोड 977 मार्केट सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में मामला दर्ज हुआ है। मामले की आगामी जांच चल रही है। 
विज्ञापन


चयनित 12 अभ्यर्थियों ने इतने अंक किए थे हासिल
 रोलनंबर 977000033 विवेक शर्मा 70.50 अंक, 977000144 कृतेश ठाकुर 67.00 अंक, 977000288 अंबिका शर्मा 73.50 अंक, 977000297 डिंपल राणा 66.50 अंक, 977000315 नितिन आजाद 70.50 अंक, 977000432 ज्योति कुमारी 61.50 अंक, 977000464 सचिन शर्मा 76.50 अंक, 977000542 निकिता 73.50 अंक, 977000929 रोहन शर्मा 80.50 अंक, 977000944 पूनम संधू 68.50 अंक, 977001045 साहिल सिंधु 71.00 अंक और रोलनंबर 977001092 अंशुमान तोमर 68.50 अंक अर्जित किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed