फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Market for Himachal's handloom products will develop in Britain

Shimla News: हिमाचल के हथकरघा उत्पादों के लिए ब्रिटेन में विकसित होगा बाजार

Sat, 18 Nov 2023 05:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 Nov 2023 05:37 PM IST
सार

उन्होंने इस संदर्भ में उप-उच्चायुक्त से ब्रिटेन में व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भेजने में सहयोग का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश सरकार के प्रतिनिधियों के साथ भुट्टिको के सदस्य भी शामिल होंगे। 

विज्ञापन
Market for Himachal's handloom products will develop in Britain
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश और ब्रिटेन की समान जलवायु के चलते हिमाचल के हथकरघा उत्पादों के लिए ब्रिटेन में बाजार विकसित किया जाएगा। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने यह बात ब्रिटिश उप-उच्चायुक्त कैरोलिन रोवेट के नेतृत्व में शिष्टमंडल के साथ बैठक के दौरान कही। उन्होंने इस संदर्भ में उप-उच्चायुक्त से ब्रिटेन में व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भेजने में सहयोग का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश सरकार के प्रतिनिधियों के साथ भुट्टिको के सदस्य भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कुल्लू के आरआर एग्रो लिमिटेड को भूमि उपलब्ध करवाने की भी प्रक्रिया चल रही है। उनके उत्पादों की ब्रिटेन में भारी मांग है। वहां की एक कंपनी कुल्लू में नई विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए निवेश कर रही है। उन्होंने कहा कि शराब और वाइन क्षेत्र में भी प्रदेश विदेशी निवेश आमंत्रित कर रहा है।

विज्ञापन


चौहान ने कहा कि सरकार ने स्कॉटलैंड की एक कंपनी इयान मैकलियोड की 50.80 करोड़ रुपये की निवेश वाली एक परियोजना को मंजूरी दी है। कंपनी को ऊना के पंडोगा में अत्यधुनिक माल्ट डिस्टीलरी प्लांट स्थापित करने के लिए नवंबर 2021 में 43,700 वर्गमीटर भूमि भी आवंटित की गई है। बैठक में ब्रिटिश उप-उच्चायुक्त चंडीगढ़ के समन्वय से अगले साल भारत एवं इंग्लैंड के बीच धर्मशाला में प्रस्तावित क्रिकेट टेस्ट मैच के दौरान फैशन शो के आयोजन पर भी चर्चा की गई। इससे हिमाचली हथकरघा उत्पादों को प्रोत्साहन मिलेगा। इस अवसर पर विधायक विनय कुमार, व्यापार एवं निवेश सलाहकार प्रणीत वर्मा, उद्योग विभाग के निदेशक राकेश कुमार प्रजापति समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed