फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Market Closed on 6th june at shimla.

एमसी के खिलाफ व्यापारियों का मोर्चा, छह को शिमला में बाजार बंद

Sat, 04 Jun 2016 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 04 Jun 2016 10:08 AM IST
विज्ञापन
Market Closed on 6th june at shimla.
शिमला व्यापार मंडल ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोला दिया है। व्यापार मंडल ने बाजार बंद का ऐलान कर दिया है।

शिमला व्यापार मंडल ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोला दिया है। एमसी पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए व्यापार मंडल ने बाजार बंद का ऐलान कर दिया है। व्यापारियों का कहना है कि नगर निगम केवल दुकानदारों को कानून का भय दिखा कर उन पर कार्रवाई कर रहा है।

विज्ञापन


कभी बिजली के मीटर काट दिए जाते हैं तो कभी सामान उठा ले जाने की धमकी देते हैं जबकि सड़क किनारे बैठे तहबाजारियों पर कोई कार्रवाई नहीं करते। इनसे मात्र 40 रुपये की फीस लेकर सड़क पर अतिक्रमण करने दिया जा रहा है, इस वजह से आम जनता को वहां से गुजर पाना मुश्किल है।
विज्ञापन


बावजूद नगर निगम कानून का डंडा केवल दुकानदारों पर चला रहा है। शिमला व्यापार मंडल ने साफ किया है कि एक शहर में दो अलग- अलग कानून नहीं हो सकते। व्यापार मंडल ने कहा कि वह कानून का सम्मान करते हैं और हर कदम पर नगर निगम का सहयोग करते हैं बावजूद इसके नगर निगम उलटे उन्हें ही आंखें दिखा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिहाजा अब नगर निगम की तानाशाही बर्दाश्त से परे है। इस मुद्दे को लेकर व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को नगर निगम प्रशासन से भी मिला, उन्हें उनकी समस्या को सुलझाने का भी आश्वासन दिया गया है लेकिन व्यापार मंडल का कहना है कि जब तक धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं होती तब तक नगर निगम का यह आश्वासन केवल आश्वासन बनकर ही रह जाएगा।

मुख्यमंत्री से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल
व्यापार मंडल का दावा है कि इसी दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का गंज बाजार में प्रस्तावित दौरा है। इस मौके पर भी बंद के दौरान व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिलेगा और अपनी समस्या रखेगा।

व्यापार मंडल ने कहा कि उन्होंने कभी भी नियमों का उल्लघंन करने वाले व्यापारी की पैरवी नहीं की है अगर कोई व्यापारी गलत है  तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें। शहर के बाजार दशकों पुराने हैं यहां पुराने ढर्रे पर ही बाजार चल रहे हैं अगर कहीं आपत्ति है तो नगर निगम दुकानदारों को बताए।

कहा, कानून सबके लिए एक
व्यापार मंडल ने साफ किया है कि वह किसी भी कीमत पर यह बर्दाश्त नहीं करेंगे कि निगम तहबाजारियों को संरक्षण दे और गाज दुकानदारों पर गिराए। कानून सभी के लिए एक है नगर निगम को चाहिए कि सबसे पहले वह बाजारों से अवैध तौर पर बैठे तहबाजारियों को हटाए ताकि आम जनता के लिए रास्ता आसान हो सके।


मांगें नहीं मानीं तो बाजार बंद : सिंह
शिमला व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने  कहा कि अगर नगर निगम उनकी मांगों को नहीं मानता है तो 6 जून को शिमला शहर के बाजार बंद रहेंगे। उसी दिन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का भी गंज बाजार आने का कार्यक्रम है। उस दिन निगम की कारगुजारियों के बारे में सीएम को अवगत करवाया जाएगा। व्यापार मंडल किसी के खिलाफ नहीं है लेकिन एक ही शहर में दुकानदारों के लिए अलग और तहबाजारियों के लिए अलग नियम को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed