फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   marathon on the eve of new year in shimla.

हिल्स क्वीन में हाफ मैराथन से होगा नए साल का आगाज

Sat, 26 Dec 2015 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 26 Dec 2015 12:32 PM IST
विज्ञापन
marathon on the eve of new year in shimla.

राजधानी शिमला में नववर्ष 2016 का आगाज ‘स्वस्थ समाज रोग मुक्त जीवन’ के संदेश के साथ होने वाली हाफ मैराथन से होगा। जिला प्रशासन शिमला और जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की इस हाफ मैराथन का आयोजन तीन अलग-अलग वर्गों में होगा।

विज्ञापन


ओपन महिला और पुरुष वर्ग की क्रमश: 21 और ग्यारह किलोमीटर की दौड़ में न केवल हिमाचल बल्कि सेना, आईटीबीपी, इंडियन रेलवे, सीआरपीएफ, हिमाचल पुलिस सहित पूरे प्रदेश के धावक हिस्सा लेंगे। शहर के लोगों के लिए अलग से तीन किलोमीटर की रन एंड फन दौड़ होगी।
विज्ञापन


इसमें बच्चों से लेकर हर आयु वर्ग के लोग हिस्सा ले सकेंगे। विजेताओं को भी अलग से जिला प्रशासन प्रमाणपत्र के साथ ही नकद राशि बतौर ईनाम प्रदान करेगा। बुजुर्गों में से इस तीन किलोमीटर की दौड़ को पूरा करने पर पांच सौ रुपये की नकद राशि भेंट की जाएगी। जिला प्रशासन लगातार तीन सालों से नववर्ष के आगमन पर निरोग और स्वस्थ तथा नशा मुक्त जीवन को अपनाने के संदेश के साथ हॉफ मैराथन का आयोजन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें भाग लेने वाले धावकों की संख्या साल दर साल बढ़ रही है। डीसी दिनेश मल्होत्रा, आयोजन प्रमुख एडीसी यूनुस और खेल विभाग के ऐथलेटिक कोच बलबीर ने लोगों से इस आयोजन में हिस्सा लेकर स्वस्थ समाज का संदेश देने का आवाहन किया है।


यह होगा 21 किमी दौड़ का रूट-
ऐतिहासिक रिज मैदान से सुबह सात बजे हॉफ मैराथन को हरी झंडी दिखाई जाएगी। पुरुष वर्ग की 21 किलोमीटर दौड़ के लिए रिज से स्कैं डल प्वाइंट शिल्ली चौक राजभवन गेट रामचंद्रा चौक से संजौली, वहां से संजौली ढली बाइपास होते हुए हिप्पा गेट और इसी रूट से रिज मैदान तक वापसी होगी। महिला वर्ग की 11 किलोमीटर दौड़ संजौली और वहां से वापस रिज, तीन किलोमीटर की दौड़ रिज से शुरू होकर राजभवन तक तथा वहां से वापस रिज मैदान तक के रूट से होगी।

30 और 31 को होगा रजिस्ट्रेशन- हॉफ मैराथन में हिस्सा लेने के लिए लोग 30 और 31 दिसंबर को सुबह दस से शाम पांच बजे तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed