{"_id":"576508874f1c1b103211b8e1","slug":"marathon-in-tabo-cold-desserts-lahaul-spiti-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"3280 मीटर की ऊंचाई पर शीत मरुस्थल में होगी मैराथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3280 मीटर की ऊंचाई पर शीत मरुस्थल में होगी मैराथन
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
Updated Sat, 18 Jun 2016 02:09 PM IST
विज्ञापन
हाफ मैराथन का आयोजन 26 जून को किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
3280 मीटर की ऊंचाई पर स्थित शीत मरुस्थल में हाफ मैराथन होगी। सात राज्यों के धावक दौड़ लगाएंगे। 3280 मीटर की ऊंचाई पर स्थित शीत मरुस्थल लाहौल-स्पीति के ताबो में हाफ मैराथन का आयोजन 26 जून को किया जा रहा है। इसका आयोजन कर रही है रोयोन सामाजिक संस्था।
विज्ञापन
संस्था की ओर से इस मैराथन में 21, 10 और 5 किलोमीटर की दौड़ करवाई जाएगी। संस्था के प्रमुख डॉ. अमीद मुराद ने ने बताया कि इस आयोजन में मलय सौरभ, अमित किशोर और फजल इमाम मलिक की विशेष भूमिका रहेगी। उन्होंने बताया कि इस मैराथन में दिल्ली, हरियाणा, मुंबई, बंगलूरू, उत्तर प्रदेश, बिहार सहित अन्य राज्यों से धावक भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं ताबो के स्कूली बच्चे भी भाग लेंगे। इसका आयोजन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण वेदान इंडिया, एनटीपीसी व जेके टायर्स के सहयोग से किया गया है। इस मैराथन का मकसद स्थानीय युवाओं को खेलों से जोड़ना और भारतीय विरासत का संरक्षण करना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से धावकों का दल 21 जून को ताबो के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन
केंद्रीय मानव संसाधान राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली से धावकों के दल को हरी झंडी दिखाकर ताबो रवाना करेंगे। अंबाला पहुंचने पर दल का स्वागत अंबाला के मेयर रमेश कुमार करेंगे। धावक काजा में तीन दिन अभ्यास करेंगे और 26 जून को मैराथन में हिस्सा लेंगे।
एशियाई खेलों की पदक विजेता व अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित धाविका और हिमाचल प्रदेश खेल विभाग की उपनिदेशक सुमन रावत ने हाफ मैराथन के आयोजकों को बधाई दी और कहा कि यह बेहतरीन प्रयास है। इससे देश में नई प्रतिभाएं उभर कर सामने आएंगी। सुमन रावत 22 जून को थ्योग में हाफ मैराथन के धावकों से मुलाकात करेंगी और दौड़ से जुड़ी जानकारियों को साझा करेंगी।
Published by Arvind Thakur