फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   marathon in tabo cold desserts lahaul spiti himachal pradesh

3280 मीटर की ऊंचाई पर शीत मरुस्थल में होगी मैराथन

Sat, 18 Jun 2016 02:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति) Updated Sat, 18 Jun 2016 02:09 PM IST
विज्ञापन
marathon in tabo cold desserts lahaul spiti himachal pradesh
हाफ मैराथन का आयोजन 26 जून को किया जा रहा है।

3280 मीटर की ऊंचाई पर स्थित शीत मरुस्थल में हाफ मैराथन होगी। सात राज्यों के धावक दौड़ लगाएंगे। 3280 मीटर की ऊंचाई पर स्थित शीत मरुस्थल लाहौल-स्पीति के ताबो में हाफ मैराथन का आयोजन 26 जून को किया जा रहा है। इसका आयोजन कर रही है रोयोन सामाजिक संस्था।

विज्ञापन


संस्था की ओर से इस मैराथन में 21, 10 और 5 किलोमीटर की दौड़ करवाई जाएगी। संस्था के प्रमुख डॉ. अमीद मुराद ने ने बताया कि इस आयोजन में मलय सौरभ, अमित किशोर और फजल इमाम मलिक की विशेष भूमिका रहेगी। उन्होंने बताया कि इस मैराथन में दिल्ली, हरियाणा, मुंबई, बंगलूरू, उत्तर प्रदेश, बिहार सहित अन्य राज्यों से धावक भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं ताबो के स्कूली बच्चे भी भाग लेंगे। इसका आयोजन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण वेदान इंडिया, एनटीपीसी व जेके टायर्स के सहयोग से किया गया है। इस मैराथन का मकसद स्थानीय युवाओं को खेलों से जोड़ना और भारतीय विरासत का संरक्षण करना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से धावकों का दल 21 जून को ताबो के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मानव संसाधान राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली से धावकों के दल को हरी झंडी दिखाकर ताबो रवाना करेंगे। अंबाला पहुंचने पर दल का स्वागत अंबाला के मेयर रमेश कुमार करेंगे। धावक काजा में तीन दिन अभ्यास करेंगे और 26 जून को मैराथन में हिस्सा लेंगे।


एशियाई खेलों की पदक विजेता व अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित धाविका और हिमाचल प्रदेश खेल विभाग की उपनिदेशक सुमन रावत ने हाफ मैराथन के आयोजकों को बधाई दी और कहा कि यह बेहतरीन प्रयास है। इससे देश में नई प्रतिभाएं उभर कर सामने आएंगी। सुमन रावत 22 जून को थ्योग में हाफ  मैराथन के धावकों से मुलाकात करेंगी और दौड़ से जुड़ी जानकारियों को साझा करेंगी।
Published by Arvind Thakur

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed