{"_id":"6f6965eca9ab99051a9003dfe076c6bf","slug":"many-police-officer-transfer-at-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस विभाग में तबादले, कई एसपी बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस विभाग में तबादले, कई एसपी बदले
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 16 Dec 2014 10:36 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल सरकार ने छह पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। पुलिस अधीक्षक सिरमौर बलवीर ठाकुर को सीआईडी इंटेलिजेंस शिमला के लिए बदला गया है, जबकि इस पद पर नियुक्त रहीं सौम्या अब सिरमौर की एसपी होंगी।
विज्ञापन
उमापति जम्वाल को विजिलेंस मंडी में एसपी और बिशन गोपाल कपूर को हमीरपुर में होमगार्ड में कमांडेंट लगाया गया है। पंकज शर्मा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांगड़ा नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
उनके स्थान पर विजिलेंस शिमला में विनोद कुमार को तैनाती दी गई है। प्रदेश सरकार ने देर शाम इस संबंध में निटिफिकेशन जारी कर दी है।