फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   many mistake in tat exam held in himachal.

शिक्षा बोर्ड ने रुलाए टेट के हजारों परीक्षार्थी

Tue, 09 Dec 2014 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 09 Dec 2014 10:04 AM IST
विज्ञापन
many mistake in tat exam held in himachal.

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने रविवार को दो सेशन में टीजीटी मेडिकल, नॉन मेडिकल, एलटी और शास्त्री का टेट लिया। रोलनंबरों के आवंटन में हुई भारी गड़बड़ी के कारण शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा, सोलन, ऊना और बिलासपुर के कई परीक्षा केंद्रों में 15 मिनट से सवा घंटे देरी से परीक्षाएं शुरू हुईं।

विज्ञापन


इन परीक्षाओं में 29 हजार से अधिक अभ्यर्थी बैठे। कई केंद्रों में हंगामा भी हुआ। छात्र रिजल्ट को लेकर असमंजस में हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल मंडी और शिमला के सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल विकासनगर में भी यह समस्या आई और 40 अभ्यर्थियों के रोलनंबर सेंटर बोर्ड पर नहीं थे।
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. हरीश गज्जू ने कहा कि किसी भी अभ्यर्थी को पेपर देने से वंचित नहीं रखा गया। फोटो व अन्य दस्तावेजों के आधार पर उनका परिणाम घोषित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलटी प्रश्नपत्र में दोहराव की जांच होगी। जरूरत पड़ी तो बी-सीरीज की दोबारा परीक्षा करवाई जाएगी।

शिमला के सीनियर सेकेंडरी स्कूल लालपानी सेंटर में एलटी टेट में बी सीरीज में 32 प्रश्न रिपीट मिले हैं। इनमें 22 हिंदी में और 10 प्रश्न जीके में रिपीट हुए हैं। इसके अलावा 25 और 26 नंबर प्रश्न प्रश्नपत्र में ही नहीं थे। हमीरपुर के भोरंज में भी ऐसी गलती सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed