{"_id":"670674bd82ad57be880e7295","slug":"many-drivers-found-unconscious-on-steering-wheel-arrested-shimla-news-c-19-sml1001-422139-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: स्टेयरिंग पर बेसुध हालत में \nमिले कई चालक, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: स्टेयरिंग पर बेसुध हालत में मिले कई चालक, गिरफ्तार
विज्ञापन
खास खबर
कुछ एल्कोहोल सेंसर में फूंक नहीं मार पाए
19 को गिरफ्तार चालकों को जमानत पर छोड़ा
30 चालकों के लाइसेंस सस्पेंड करने की सिफारिश
सोलन के बाद शिमला में सबसे अधिक पियक्कर चालक
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिले में शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले चालकों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान कई चालक बेसुध हालत में गाड़ी चलाते हुए पकड़े गए हैं।
हालत यह थी कि कई चालक एल्कोहोल सेंसर में फूंक मारने की स्थिति में भी नहीं थे। पुलिस ने ऐसे करीब 19 चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटने के साथ हुए उन्हें गिरफ्तार किया। बाद में इन चालकों को जमानती बुलाकर पर्सनल बांड पर छोड़ा। साथ ही ऐसे चालकों के लाइसेंस सस्पेंड करने की सिफारिश भी संबंधित अथॉरिटी से की है। पुलिस मुख्यालय से निर्देशों के बाद प्रदेशभर में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया है। इसका मकसद लापरवाह चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सड़क हादसों को कम करना है। सड़क हादसों की जांच में सामने आया है कि रात 9:00 बजे से 11:30 बजे तक सबसे अधिक सड़क हादसे हो रहे हैं। इसको देखते हुए जिला शिमला पुलिस ने 24 सितंबर से 8 अक्तूबर तक शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया था। जिला पुलिस ने रात के समय जगह-जगह पर नाकाबंदी कर एल्कोहोल सेंसर से वाहन चालकों की जांच की। प्रदेशभर में चलाए गए अभियान के दौरान सोलन जिले के बाद शिमला जिले में सबसे अधिक शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले पकड़े गए हैं।
10,069 चालकों को जांचा, 207 के काटे चालान
पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान जिले के प्रवेशद्वारों के अलावा जगह-जगह नाकाबंदी कर 10,069 चालकों की जांच की। इस दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 207 चालकों के चालान काटे गए। वहीं 30 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड करने की सिफारिश संबंधित अथॉरिटी से की है। इसके अलावा अधिक शराब के नशे में मिलने पर 19 चालकों को गिरफ्तार भी किया है। ऐसे चालकों को पुलिस ने जमानती बुलाकर पर्सनल बांड भरवाकर छोड़ा।