फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   many changes in virbhadra cabinet.

वीरभद्र कैबिनेट में बड़े फेरबदल की तैयारी

Tue, 06 Jan 2015 09:50 AM IST
Updated Tue, 06 Jan 2015 09:50 AM IST
विज्ञापन
many changes in virbhadra cabinet.

हिमाचल सरकार में बड़े फेरबदल होने जा रहे हैं। सरकार ने इसके संकेत भी दे दिए हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू और शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा की सोमवार को केंद्रीय नेता जनार्दन द्विवेदी और अहमद पटेल से मुलाकात हुई।

विज्ञापन


इस दौरान राज्य के राजनीतिक हालात पर चर्चा की गई। मंत्रियों के महकमों में फेरबदल करने, कैबिनेट में एक खाली स्थान को भरने और कांगड़ा को संगठन के लिहाज से बांटने को लेकर खड़े हुए विवाद पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन


हालांकि केंद्रीय नेतृत्व की ओर से क्या संकेत मिले, इसका खुलासा नहीं किया गया।

खाली सीट को भरने की तैयारी

many changes in virbhadra cabinet.

सूत्रों का कहना है कि सरकार की कोशिश है कि कैबिनेट में जो मंत्री की एक सीट खाली है, उसे जल्द से जल्द भर दिया जाए। साथ ही प्रदेश के मंत्रियों के महकमों में भी कुछ बदलाव किया जाए, जिससे सरकार की प्रशासनिक व्यवस्था को चौकस किया जा सके।

कांगड़ा को संगठन के लिहाज से चार जिले में बांटने पर जिस तरह से विवाद खड़ा हुआ है। इस मसले को भी केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष रखा गया, जिससे भविष्य में इसे शांत किया जा सके। केंद्रीय नेताओं से सोमवार शाम को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में मुलाकात की गई।

इसकी हलचल हिमाचल प्रदेश तक रही। उधर, परिवहन मंत्री जीएस बाली दिल्ली में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मंगलवार छह जनवरी को शाम तक धर्मशाला पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed