{"_id":"6a32bb119f4c5c656b0363f5","slug":"manisha-murder-case-crime-scene-reconstruction-with-the-shooters-search-for-the-mastermind-underway-shimla-news-c-19-sml1002-739887-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीषा हत्याकांड : शूटरों के साथ हुआ \nक्राइम सीन, मास्टर माइंड की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीषा हत्याकांड : शूटरों के साथ हुआ क्राइम सीन, मास्टर माइंड की तलाश
विज्ञापन
हत्या से संबंधित सबूत जुटाए, कहां से आए और कहां से भागे पुलिस ने जुटाई पूरी जानकारी
हरियाणा से गिरफ्तार किए गए हैं दोनों आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल संजौली (शनान)संचालिका मनीषा हत्याकांड के मामले में पुलिस की टीम दोनों शूटरों को क्राइम सीन पर लेकर गई। कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों शूटरों से वारदात को अंजाम देने, कहां से दोनों आरोपी पहुंचे और कहां से भागे इन सभी पहलुओं पर जानकारी जुटाई गई।
पुलिस के पास वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी है, जिसकी पहले ही गहनता से पड़ताल की जा चुकी है। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ करके इसके पीछे छिपे मास्टरमाइंड तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। आशीष अहलावत (22), निवासी ग्राम दुजाना, जिला झज्जर, हरियाणा और दीपक (25), निवासी सुनारिया खुर्द, तहसील एवं जिला रोहतक, हरियाणा को गिरफ्तार किया था।
सूत्रों के मुताबिक आरोपी पुलिस को पूछताछ के दौरान गुमराह करने की कोशिश भी कर रहे हैं। इसको देखते हुए पुलिस उनके दिए गए जवाबों का क्रॉस-वैरिफिकेशन भी कर रही है। अभी तक मामले की जांच कॉन्ट्रेक्ट किलिंग और आपसी रंजिश के पहलुओं पर चल रही है। अदालत ने दोनों आरोपियों को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्या की इस गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा और सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। मामला 13 जून का है, जब दोनों नकाबपोश शूटरों ने स्कूल के गेट पर सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की।
सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही तकनीकी पहलुओं की मदद से दोनों शूटरों को हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार किया गया। एसएसपी गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही हत्या की इस वारदात की गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा। दोनों शूटर गिरफ्तार कर लिए गए हैं और उनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है।