फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Manimahesh Yatra: Thousands of Shiva devotees took a dip in the holy Dal Lake, visited Mount Kailash after wor

Manimahesh Yatra: हजारों शिवभक्तों ने लगाई पवित्र डल झील में डुबकी, पूजा के बाद किए कैलाश पर्वत के दर्शन

Sat, 03 Sep 2022 06:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 03 Sep 2022 06:45 PM IST
सार

 मणिमहेश यात्रा के दौरान शनिवार दोपहर को राधाष्टमी के शाही मुहूर्त पर डल झील में हजारों शिवभक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद शिवभक्तों ने पवित्र कैलाश पर्वत के दर्शन किए। 

विज्ञापन
Manimahesh Yatra: Thousands of Shiva devotees took a dip in the holy Dal Lake, visited Mount Kailash after wor
हजारों शिवभक्तों ने लगाई पवित्र डल झील में डुबकी - फोटो : संवाद

विस्तार

पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान शनिवार दोपहर को राधाष्टमी के शाही मुहूर्त पर डल झील में हजारों शिवभक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद शिवभक्तों ने पवित्र कैलाश पर्वत के दर्शन किए। चतुर्मुखी शिवलिंग की पूजा-अर्चना के बाद लोटा (गड़वी) भरकर झील का जल लेकर घर के लिए रवाना हो गए। दिन भर शिवभक्त पवित्र डल की ओर कूच करते दिखे। पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर से शिवभक्तों ने शुक्रवार को शिव चेलों के डलझील पार करने (डल तोड़ने) की परंपरा निभाने के बाद आस्था की डुबकी लगाई।

विज्ञापन


अन्य श्रद्धालु राधाष्टमी के मुहूर्त पर स्नान करने के बाद वापस लौटे। शनिवार दोपहर को राधाष्टमी का शुभ मुहूर्त 12:29 बजे के बाद शुरू हुआ। यह रविवार सुबह 10:41 बजे तक रहेगा।  मान्यता है कि राधाष्टमी पर डल झील में स्नान करना काफी लाभप्रद रहता है। इस बार मौसम साफ रहने के कारण श्रद्धालुओं ने यात्रा पर कुछ राहत महसूस की। कोरोना के कारण दो वर्षों तक पवित्र मणिमहेश यात्रा नहीं हो गई थी। इससे शिवभक्तों में निराशा थी, लेकिन इस बार काफी तादात में शिवभक्त पवित्र डल झील में डुबकी लगाने पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed