फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Manimahesh Yatra from 15 august chamba Himachal

इस दिन से शुरू होगी मणिमहेश यात्रा, मिलेगी हेली टैक्सी की सुविधा

Thu, 22 Jun 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Thu, 22 Jun 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
Manimahesh Yatra from 15 august chamba Himachal

उत्तर भारत की प्रसिद्ध एवं पवित्र मणिमहेश यात्रा इस बार भी धार्मिक परंपरा के अनुरूप जन्माष्टमी के अवसर पर 15 अगस्त से शुरू होगी। यात्रा का समापन राधा अष्टमी के पवित्र स्नान के साथ होगा।

विज्ञापन


यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए बचत भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने कहा कि यात्रा को श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन


वन मंत्री ने मणिमहेश यात्रा के प्रबंधों से जुड़े विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे यात्रा शुरू होने से पहले सभी आवश्यक प्रबंधों को पूरा करें। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए समुचित सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संवेदनशील और महत्वपूर्ण जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यात्रा के लिए की गई व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी। श्रद्धालुओं के लिए परिवहन की समुचित व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए पथ परिवहन निगम विशेष बसें चलाएगा।

मिलेगी हेली टैक्सी की सुविधा

Manimahesh Yatra from 15 august chamba Himachal

बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि हड़सर से मणिमहेश के लिए पैदल चलने वाले यात्रियों और खच्चरों के लिए अलग-अलग ट्रैक रहेंगे। वन मंत्री ने स्थानीय प्रशासन को भरमौर से भरमाणी और हड़सर से धनछो के लिए रोप वे तैयार करने के लिए प्रभावी कदम उठाने के लिए कहा।

यात्रा के लिए सेक्टर बांटे जाएंगे। नियंत्रण कक्ष और सूचना केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए 150 से ज्यादा शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग चंबा, भरमौर और धनछो में स्वास्थ्य जांच के लिए स्क्रीनिंग केंद्र स्थापित करेगा। यात्रा में 20 एमबीबीएस डॉक्टर पैरामेडिकल स्टाफ के साथ ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।

मणिमहेश यात्रा में हेली टैक्सी की सुविधा रहेगी। वन मंत्री ने कहा कि हड़सर से लेकर मणिमहेश स्थित पवित्र झील पर कम्युनिकेशन की बेहतर व्यवस्था के तहत वॉकी-टॉकी भी शामिल किए जाएं। यात्रियों के लिए टैंटों की पर्याप्त उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जानी चाहिए। इस अवसर पर डीसी चंबा सुदेश मोख्टा सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed