फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Manimahesh Yatra concluded with holy bath, 20 thousand took a dip of faith in Dal Lake

पवित्र स्नान के साथ ही मणिमहेश यात्रा संपन्न, डल झील में 20 हजार ने लगाई आस्था की डुबकी

Fri, 06 Sep 2019 09:16 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरमौर (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Sep 2019 09:16 PM IST
विज्ञापन
Manimahesh Yatra concluded with holy bath, 20 thousand took a dip of faith in Dal Lake
- फोटो : अमर उजाला

शिव चेलों के पवित्र डल को तोड़ने से लेकर शुक्रवार देर शाम तक 20 हजार शिव भक्तों ने पवित्र डल में आस्था की डुबकी लगाई।  शुक्रवार को सुबह से डल झील में डुबकी लगाने का सिलसिला आरंभ हुआ। यह देर रात तक जारी रहा।

विज्ञापन


इसी के साथ ही मणिमहेश की यह पवित्र भी संपन्न हो गई। देश-विदेश सहित विभिन्न राज्यों के शिव भक्तों ने पवित्र डल झील में स्नान किया। पूरी रात मणिमहेश में शिव भक्तों ने शिव महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह से स्नान से सिलसिला शुरू हो गया। मान्यता है कि कैलाश पर्वत पर मणी दिखने के बाद स्नान शुरू होता है। यात्रा समाप्त होते ही 13 सेक्टरों पर तैनात अधिकारी-कर्मचारी अब वापसी कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा के दौरान 350 अधिकारी-कर्मचारी और 750 के करीब पुलिस जवान तैनात रहे। भरमौर स्थित हेलीपैड से लेकर गौरीकुंड के लिए हवाई सेवा प्रदान करने वाली दोनों कंपनियों के चौपर शिवभक्तों की सहूलियत के लिए उड़ानें भरते रहेंगे। 

एडीएम भरमौर पीपी सिंह ने बताया कि पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान वीरवार दोपहर बाद से लेकर शुक्रवार देर शाम तक बीस हजार शिवभक्तों ने पवित्र डल में डुबकी लगाई है।


वहीं होशियारपुर से आए शिव भक्तों की टोली ने डेढ़ क्विंटल वजनी व 31 फीट लंबा त्रिशूल मणिमहेश में स्थापित किया है। शिव भक्तों ने यह त्रिशूल होशियारपुर से हड़सर तक मालवाहक वाहन से पहुंचाया। त्रिशूल को हड़सर से डल झील तक पैदल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed