गुड न्यूज! सस्ता हुआ हवाई सफर, सिर्फ दो हजार में करें मणिमहेश के दर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणिमहेश दर्शन के लिए हवाई सफर सस्ता हो गया है। इस बार यात्री करीब 800 रुपये की बचत के साथ मणिमहेश स्नान और दर्शन कर पाएंगे। यात्रियों को एक तरफ के 2010 रुपये चुकाने होंगे।
पिछले साल एक तरफ का किराया करीब 2800 रुपये था। भरमौर में शुक्रवार को हेली टैक्सी सेवा की निविदाएं खोली गईं। सबसे कम दर भरने वाली दो कंपनियों को संयुक्त रूप से यात्रा का जिम्मा सौंपा।
ये यूटीएयर और ग्लोबर वक्ट्रा हेली कोर हैं। दोनों कंपनियों के हेलीकॉप्टर 11 अगस्त से 12 सितंबर तक उड़ान भर सकेंगे। प्रशासन ने यात्रियों का पंजीकरण ज्यादा होने पर 11 अगस्त से पूर्व भी उड़ानें शुरू करने की छूट दी है।
सेवाएं देने के लिए 6 कंपनियों ने किए थे आवेदन
मणिमहेश में हेलीटैक्सी सेवा उपलब्ध करवाने को देश की छह कंपनियों ने आवेदन किए थे। प्रशासन ने यूटीएयर और ग्लोबर वक्ट्रा हेली कोर से 12-12 लाख की जमानत राशि जमा कर ली है।
पिछले साल प्रशासन ने जमानत राशि पांच लाख निर्धारित की थी। इसके अलावा कुल कमाई का पांच प्रतिशत दोनों कंपनियों को मणिमहेश ट्रस्ट में जमा करवाना होगा।
इस बार मणिमहेश दर्शन और स्नान के लिए हेली टैक्सी सेवा सस्ती हुई है। एक तरफ के किराये में करीब आठ सौ रुपये बचत होगी।
- विनय धीमान; अतिरिक्त दंडाधिकारी, भरमौर
यहां से ही होंगी उड़ानें
हेलीकॉप्टर की उड़ानें भरमौर हेलीपैड से ही होंगी। पहले इसे होली बदलने की बात कही जा रही थी। प्रशासन ने इसकी इजाजत न मिलने की बात कही है। साफ किया कि जम्मू-कश्मीर के श्रद्धालुओं के पड़ाव के दौरान एक तरफ से हेलीकॉप्टर की उड़ानें नियमित करवाई जाएंगी।
4000 ने किए थे हेलीकॉप्टर से दर्शन
पिछले साल करीब चार हजार श्रद्धालुओं ने हेलीकॉप्टर से दर्शन किए थे। इनकी कमाई का कुल पांच प्रतिशत हिस्सा हेली टैक्सी सेवा प्रदाता कंपनी ने ट्रस्ट के खाते में जमा करवाया था। यह रकम करीब 15 लाख थी।
11 अगस्त से शुरू होगी पवित्र यात्रा
मणिमहेश यात्रा 11 अगस्त को जन्माष्टमी से शुरू होगी। यह नौ सितंबर तक होगी। करीब एक महीने तक यात्रा में हेलीटैक्सी सेवा के अलावा प्रशासन दूसरे प्रबंध मुहैया करवाने पर भी जोर दे रहा है। इसमें यात्रियों और वाहनों का पंजीकरण, सुरक्षा तथा लंगर में सही खाने का बंदोबस्त शामिल है।