फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Manimahesh Yatra 2022 officially concluded with Radha Ashtami Shahi Snan

Manimahesh Yatra: मणिमहेश यात्रा आधिकारिक रूप से संपन्न, इस बार पवित्र डल झील में तीन लाख ने लगाई डुबकी

Sun, 04 Sep 2022 06:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Sun, 04 Sep 2022 06:08 PM IST
सार

पवित्र मणिमहेश यात्रा का रविवार को अधिकारिक रूप से समापन हो गया। डल झील में इस बार तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। अधिकारिक तौर पर यात्रा 19 अगस्त से 3 सितंबर तक हुई।

विज्ञापन
Manimahesh Yatra 2022 officially concluded with Radha Ashtami Shahi Snan
मणिमहेश यात्रा आधिकारिक रूप से संपन्न - फोटो : संवाद

विस्तार

राधाष्टमी पर शाही स्नान के साथ पवित्र मणिमहेश यात्रा का रविवार को अधिकारिक रूप से समापन हो गया। डल झील में इस बार तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। अधिकारिक तौर पर यात्रा 19 अगस्त से 3 सितंबर तक हुई। 19 अगस्त से 3 सितंबर तक करीब 2 लाख 50 हजार श्रद्धालु मणिमहेश पहुंचे। 19 अगस्त से पहले भी लगभग 60 हजार श्रद्धालुओं ने मणिमहेश की यात्रा की। यात्रा के बेहतर संचालन के लिए 4 राजपत्रित अधिकारियों सहित 774 पुलिस कर्मचारियों ने सेवाएं दीं। इनमें सशस्त्र वाहिनी के 308, जिला पुलिस के 160 और गृह रक्षक विभाग के 306 जवान शामिल थे।  

विज्ञापन


इस वर्ष पहली बार एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात की गई थीं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हड़सर से डल झील तक 55 अस्थायी शौचालय बनाने के साथ 102 नल भी स्थापित किए गए। यात्रा के विभिन्न स्थानों में अस्थायी स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। इनमें चिकित्सकों सहित 83 स्वास्थ्य कर्मियों ने सेवाएं दीं। उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने मणिमहेश यात्रा के सफल संचालन में विशेष योगदान और सेवाएं देने वाले सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार जताया। लोगों से आह्वान किया है कि वे अब यात्रा पर न जाएं। 
विज्ञापन


8,800 श्रद्धालुओं ने हेली टैक्सी से की यात्रा
दो हेली टैक्सी सेवा प्रदाता कंपनियों के माध्यम से 8,800 श्रद्धालुओं ने भरमौर ओर से गौरीकुंड तक आने और जाने के लिए हेलिकाप्टर सेवा का लाभ उठाया। उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि यात्रा अधिकारिक तौर पर 3 सितंबर तक निर्धारित थी। चार सितंबर शाम से मणिमहेश यात्रा के दौरान विभिन्न जगह प्रशासन की ओर से उपलब्ध करवाई जाने वाली सुविधाओं को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed