फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   manimahesh piligrim

पुल बहने के बाद 17 घंटे फंसे रहे हजारों श्रद्धालु, बारिश में गुजारी रात

Mon, 26 Aug 2019 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
manimahesh piligrim
- फोटो : अमर उजाला
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रा से लौट रहे हजारों श्रद्धालुओं को कुछ राहत मिली है। बारिश के कारण प्रंघाला पुल के बह जाने से 17 घंटों से फंसे श्रद्धालुओं के िलए सोमवार को करीब आठ बजे वैकल्पिक मार्ग को खोल दिया गया है।?एडीएमए एसडीएमए लोनिवि के अधिशासी अभियंता ने मौके का दौरा किया।?रविवार आधी रात से फंसे श्रद्धालुओं को खाना खाने के लिए हड़सर स्थित लंगरों का ही रुख करना पड़ा। कुल मिला कर मणिमहेश यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की मौसम खूब परीक्षा ले रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग को छोटे वाहनों के लिए खोलने की हामी भरी है। रविवार देर रात से बंद मार्ग के कारण बीच रास्ते में फंसे श्रद्धालुओं को बारिश में भीगते हुए रात गुजारनी पड़ी। वहींए कुछ श्रद्धालुओं ने वापस हड़सर स्थित पड़ाव में पहुंचकर रात गुजारी । सूचना मिलते ही प्रशासन ने गौरीकुंड पवित्र डल झील और अन्य पड़ावों पर श्रद्धालुओं को रोकने के निर्देश दिए। सोमवार की सुबह यहां फंसे श्रद्धालुओं की जान में जान आई जब प्रशासन और पुलिस की टीम राहत बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंची। टीम ने श्रद्धालुओं से ना घबराना का आह्वान करते हुए संयम बरतने की बात कही। उसके बाद हड़सर और भरमौर की तरफ से जेसीबी से सड़क किनारे मलबा गिरा कर वहां पर क्त्रस्ेट वर्क का कार्य आरंभ किया गया। इस दौरन लेबर के साथ जा श्रद्धालुओं ने भी योगदान दिया। एसडीएम भरमौर मनीष कुमार सोनी दोपहर बाद श्रद्धालुओं को पन्हाला से भरमौर पहुंचाने के लिए निगम की बसों को लेकर पहुंचे। देर शाम वैकल्पिक मार्ग से लोगों की आवाजाही शुरू होने पर उन्हें बसों में भरमौर पहुंचाया गया। एडीएम पीपी सिंह ने बताया कि सोमवार देर शाम वैकल्पिक रास्ते का निर्माण कर फंसे हुए श्रद्धालुओं को सर्वप्रथम निकालने का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि मंगलवार को छोटे वाहनों को प्रधाना से निकालने की व्यवस्था की जाएगी। रविवार देर रात 2रू00 बजे रंगाला नाला पर बनी पुली के बहने का मंजर देखकर मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं की चीखें निकल गईं। श्रद्धालुओं अमित कुमार नरेश, विनय, राहुल ने बताया कि बारिश के बाद नाले में आए बहाव से पुली के बहने का मंजर काफी खौफनाक था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed