मणिमहेश यात्रा शुरू, पहला जत्था पहुंचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश की पवित्र मणिमहेश यात्रा शुरू हो गई है। भोले के जयकारे का उद्घोष करते हुए जेएंडके के भद्रवाह से श्रद्धालुओं का पहला जत्था निकल चुका है। मंगलवार को यह जत्था जेएंडके की सीमा को पार कर हिमाचल प्रदेश के खुंडीमराल में प्रवेश कर गया।
इस जत्थे में कुल 796 श्रद्धालु हैं। इसमें 287 महिलाएं व 353 पुरुष तथा 156 बच्चे शामिल हैं। इन श्रद्धालुओं ने भद्रवाह से खुंडीमराल तक का सफर जेएंडके पुलिस व सीआरपीएफ की निगरानी में तय किया है।
अब खुंडीमराल से आगे का सफर ये श्रद्धालु हिमाचल पुलिस की निगरानी में तय करेंगे। डीएसपी हेडक्वार्टर जितेंद्र चौधरी ने बताया कि मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
20 दिनों तक होगी मणिमहेश यात्रा
उन्होंने कहा कि भद्रवाह से निकले पहले जत्थे का आगे का सफर हिमाचल पुलिस की कड़ी निगरानी में होगा। श्रद्धालुओं को कड़ी से कड़ी सुरक्षा दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि इस बार खराब मौसम के कारण मणिमहेश यात्रा मात्र 20 दिनों की होगी। ऐसे में देश विदेश से आने वाले सैलानियों को तय समयसीमा में ही यात्रा को पूरा करना होगा। प्रशासन ने यात्रियों के लिए 24 घंटे मेडिकल सुविधा उपलब्ध करवाने का फैंसला भी लिया है।