फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mani Shankar Aiyar not attend congress intellectual department meeting in shimla

मणिशंकर अय्यर के विवादित बयान की भेंट चढ़ी कांग्रेस के बुद्धिजीवी विभाग की बैठक

Thu, 16 May 2019 10:24 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 May 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
Mani Shankar Aiyar not attend congress  intellectual department meeting in shimla

प्रदेश कांग्रेस बुद्धिजीवी विभाग की बैठक भी वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर के विवादित बयान की भेंट चढ़ गई। निजी दौरे पर हिमाचल आए मणिशंकर अय्यर ने प्रदेश कांग्रेस बुद्धिजीवी विभाग के पदाधिकारियों की विशेष बैठक लेनी थी।

विज्ञापन


उनके बयान के बाद उठे विवाद को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में बैठक करने से साफ मना कर दिया। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश कांग्रेस बुद्धिजीवी विभाग के अध्यक्ष जेआर बारूवालिया ने मणिशंकर अय्यर के साथ बैठक को लेकर समय भी तय कर दिया था।
विज्ञापन


बैठक दोपहर बाद 12 बजे होनी थी। मीडिया में मणिशंकर का विवादित बयान आने के बाद प्रदेश कांग्रेस के सामने संकट खड़ा हो गया था। प्रदेश कांग्रेस ने राजीव भवन में मणिशंकर की अध्यक्षता में होने वाली बैठक पर रोक लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मणिशंकर को बताया गया कि प्रदेश बुद्धिजीवी विभाग के पदाधिकारियों की बैठक नहीं हो सकती। कांग्रेस नहीं चाहती कि लोकसभा चुनाव से पहले किसी भी प्रकार के विवादित बयान से पार्टी को किसी तरह के संकट से जूझना पड़ जाए।


यही कारण है कि मणिशंकर की बुद्धिजीवी विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक करवाने से मना कर दिया गया। प्रदेश कांग्रेस बुद्धिजीवी विभाग के अध्यक्ष जेएन बारूवालिया ने कहा कि उनके विभाग के पदाधिकारियों की पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने बैठक लेनी थी, परंतु अंतिम क्षणों में बैठक रद्द हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed