फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mandi young man became dak sevak by preparing fake certificate in shimla

Himachal: दसवीं कक्षा के फर्जी सर्टिफिकेट से सरकाघाट का युवक बना डाक सेवक, निलंबित

Tue, 10 Jan 2023 07:09 PM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 10 Jan 2023 07:09 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में फर्जी डिग्री से नौकरी पाने का एक और मामला सामने आया है। मंडी का युवक फर्जी सर्टिफिकेट से पोस्टमास्टर बन गया। आरोपी पिछले चार महीने से देवनगर शाखा में सेवाएं दे रहा था।

विज्ञापन
Mandi young man became dak sevak by preparing fake certificate in shimla
डाक विभाग - फोटो : pti

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में अब फर्जी सर्टिफिकेट से डाक विभाग में नौकरी पाने का मामला उजागर हुआ है। मंडी जिले के सरकाघाट के रहने वाले आरोपी मनीष कुमार पुत्र सोहन लाल ने झारखंड अकादमिक काउंसिल शिक्षण संस्थान ज्ञानदीप कैंपस के नाम से दसवीं का फर्जी सर्टिफिकेट बनवाया। 600 में 573 अंकों वाली मार्क्सशीट भी तैयार कर ली। इसी मार्क्सशीट से मेरिट के आधार पर उसने घणाहट्टी स्थित देवनगर शाखा में ग्रामीण डाक सेवक की नौकरी हासिल कर ली।विभाग ने जब दस्तावेज सत्यता जांच के लिए झारखंड के शिक्षण संस्थान को भेजे तो वहां मनीष का सर्टिफिकेट पंजीकृत ही नहीं था। मामला सामने आने के बाद डाक विभाग ने तत्काल प्रभाव से युवक को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।

विज्ञापन


मंगलवार को शिमला डाक मंडल के अधीक्षक ने इसकी शिकायत सदर पुलिस थाना में भी कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपी दो माह तक नौकरी करता रहा। एएसपी सुनील नेगी ने बताया कि डाक विभाग ने शिमला मंडल के तहत घणाहट्टी स्थित देवनगर शाखा में ग्रामीण डाक सेवक के चयन के लिए 157 उम्मीदवार आमंत्रित किए थे। मनीष का चयन योग्यता के आधार पर हो गया था। उसने 9 सिंतबर, 2022 को अस्थायी तौर पर कार्यभार ग्रहण किया। इससे पहले विभाग ने प्रमाण पत्र सत्यता जांचने के लिए शिक्षण संस्थान को भेजे थे, जो जांच में फर्जी पाए गए। इसके बाद उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया। 
विज्ञापन


आरोपी को पद से बर्खास्त करने के बाद इस पद को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में अधिसूचित किया जाएगा। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन के आधार पर निष्पक्ष प्रक्रिया के तहत उम्मीदवार का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास नेगी, प्रवर अधीक्षक, शिमला डाक मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed