फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mandi Utpur village, a youth committed suicide by hanging himself in his room, police started investigation

Mandi: लडभड़ोल के ऊटपुर गांव में युवक ने अपने कमरे में फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 11 Dec 2024 11:11 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, लडभड़ोल(मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, लडभड़ोल(मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 11 Dec 2024 11:11 AM IST
सार

मंडी जिले के लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत ऊटपुर के गांव ऊटपुर में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर दी है।

विज्ञापन
mandi Utpur village, a youth committed suicide by hanging himself in his room, police started investigation
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत ऊटपुर के गांव ऊटपुर में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर दी है। जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी ।  मृतक युवक की माता ने पुलिस को बताया कि जब वह कमरे में देखने गई तो अपने बेटे को बेहोश अवस्था में पाया और ग्राम पंचायत ऊटपुर के उपप्रधान दिनेश कुमार सहित ग्राम वासियों की मदद से निजी गाड़ी में सिविल अस्पताल लडभड़ोल लाया गया। इसी दाैरान रास्ते में ही युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन


अस्पताल में डॉक्टर ने युवक की जांच के मृत पाया। इसके बाद इसकी जानकारी लडभड़ोल पुलिस को दी गई। माैके पर पहुंचे पुलिस चौकी लडभड़ोल प्रभारी रमेश चंद और पुलिस दल ने युवक का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जोगिंदरनगर अस्पताल भेज दिया। परिजनों के बयान भी कलमबंद किए हैं। पुलिस थाना जोगिंदरनगर प्रभारी सकीनी कपूर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक युवक की ओर से फंदा लगाकर जान दी गई हैं। उन्होंने बताया कि युवक की मौत के असल कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed