फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mandi shiv ratri festival.

शाही अंदाज में निकली राजदेवता की दूसरी जलेब

Sat, 21 Feb 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Sat, 21 Feb 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
mandi shiv ratri festival.

हिमाचल के मंडी में चल रहे शिवरात्रि महोत्सव के चौथे दिन राजदेवता माधोराय की दूसरी शाही जलेब निकली। यह विशाल रैली राजदेवता के दरबार से शनिवार दोपहर करीब दो बजे शुरू हुई और मेला मैदान तक पहुंची।

विज्ञापन


इस जलेब की अगुवाई खुद राजदेवता माधोराय ने की। इसमें अन्य गिने चुने देवताओं ने भी शिरकत की। जलेब में आज सबसे आगे पुलिस की एक टुकड़ी थी जो परेड करते हुए आगे चल रही थी।

विज्ञापन


शिवरात्रि महोत्सव के चौथे दिन हिमाचल के स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर रहे हैं। वह जलेब में भी शामिल हुए हैं। सात दिन तक चलने वाला यह खास महोत्सव 24 फरवरी को संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार इस महोत्सव में अलग अलग देशों के कलाकार भी शामिल हुए हैं जो देर रात होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, स्थानीय लोगों के अलावा बाहर से आए सैलानी इस मेले में देवताओं के दर्शन के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी लुत्फ उठा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed