फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mandi school van accident culpable homicide case against driver

स्कूल वैन हादसा: नाबालिग निकला वैन का चालक, गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

Sat, 23 Jun 2018 01:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी) Updated Sat, 23 Jun 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
Mandi school van accident culpable homicide case against driver

स्पैक्ट्रम पब्लिक स्कूल डरवाड़ की वैन का चालक पुलिस की जांच में नाबालिग निकला है। नियमों को ताक पर रखने और लापरवाही से गाड़ी चलाने पर पुलिस ने शुक्रवार को वैन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। चालक के नाबालिग निकलने के बाद अब पुलिस स्कूल प्रबंधन से भी पूछताछ करेगी। इसके बाद स्कूल चेयरमैन और नाबालिग के चालक पिता को नामजद किया जा सकता है।

विज्ञापन


हालांकि, अभी तक चेयरमैन अरुण अत्री पुलिस जांच में शामिल नहीं हुए हैं। यदि समय रहते पुलिस जांच में चेयरमैन ने सहयोग नहीं दिया तो उन्हें नोटिस जारी किया जा सकता है। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल सिंह ने आईपीसी की धारा 304 ए, 29, 336, 337 और 338 के तहत केस दर्ज करने की पुष्टि की है। वैन चलाने वाले युवक की उम्र 17 साल से भी कम पाई गई है। पुलिस के पंचायत और स्कूल से जुटाए रिकॉर्ड से यह खुलासा किया है।
विज्ञापन


नाबालिग की जन्म 1 जुलाई 2001 को हुआ है। हाल ही उसने स्थानीय सरकारी स्कूल से बारहवीं कक्षा पास की है। स्कूल वैन चेयरमैन के नाम पर दर्ज है। बता दें कि बीते दिन धर्मपुर के गरली में हुए हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई जबकि 11 बच्चे घायल हो गए। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वैन चालक ने बीमारी की वजह से अपने नाबालिग बेटे को स्कूल से बच्चे लाने के लिए भेज दिया। बीच रास्ते में ही वैन खाई में गिर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिन भर चलती रही जांच

Mandi school van accident culpable homicide case against driver

शुक्रवार को पुलिस दिनभर छानबीन में जुटी रही। शाम पांच बजे तक पुलिस के हाथ नाबालिग की उम्र को लेकर कोई तथ्य हाथ नहीं लगे। स्कूल प्रबंधन की तरफ से भी लाइसेंस और गाड़ी के दस्तावेज प्रशासन को नहीं सौंपे गए।

इससे पुलिस की जांच आगे नहीं बढ़ पा रही थी। देर शाम जब अमर उजाला ने पड़ताल कर नाबालिग के स्कूल से उम्र का रिकॉर्ड अपने स्तर पर खंगाला तो पुलिस एकाएक हरकत में आ गई। डीएसपी सरकाघाट ने छह बजे के बाद ही फोन कर नाबालिग की उम्र संबंधी जानकारी को पुख्ता किया। 

एफआईआर में कुछ अन्य नामजद होंगे- एसपी मंडी गुदरेव चंद ने कहा कि पुलिस मामले में गहनता से जांच कर सकती है। गैर इरादतन हत्या समेत कुछ अन्य धाराएं जोड़ी गई हैं। आरोपी नाबालिग निकला है। पूछताछ जारी है।

स्कूल चेयरमैन ने अभी तक पुलिस जांच को ज्वाइन नहीं किया है। अगर सहयोग न किया तो नोटिस जारी किया जाएगा। जांच के बाद एफआईआर में कुछ अन्य नामजद किए जा सकते हैं।

ट्रांसपोर्ट पॉलिसी की होगी समीक्षा: जयराम

Mandi school van accident culpable homicide case against driver

मंडी के धर्मपुर में निजी स्कूल वैन हादसे को लेकर सरकार सख्त कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि हादसे के जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। सरकार अब ट्रांसपोर्ट पॉलिसी को रिव्यू करेगी। शुक्रवार को सोलन में मां शूलिनी मेले के उद्घाटन समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, नूरपुर हादसे के बाद सरकार ने कई हिदायतें जारी की थीं।

इन हिदायतों पर कितना अमला हुआ, सरकार इसकी भी जांच करेगी। धर्मपुर हादसे पर उन्होंने कहा कि इस मामले में स्कूल प्रबंधन भी किसी स्तर पर जिम्मेदार है। प्रशासन से हादसे की रिपोर्ट मांगी है और मामले की जांच के आदेश दिए हैं। रिपोर्ट मिलते ही सरकार मामले में कड़ी कार्रवाई करेगी।

उन्होंने कहा कि हादसे में घायल बच्चों को सरकार हर संभव मदद देगी। सरकार ने पूर्व में भी ऐसे हादसे रोकने को कदम उठाए हैं। यह क्रम भविष्य में भी जारी रहेगा। गौरतलब है कि मंडी जिले के धर्मपुर में डरवाड़ मार्ग पर 12 छात्रों से भरी पांच सीटर निजी वैन करीब 150 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed