फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi's Suman became the first female sniper of BSF, created history

Himachal: बीएसएफ की पहली महिला स्नाइपर बनीं मंडी की सुमन, रचा इतिहास

Mon, 04 Mar 2024 01:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Mon, 04 Mar 2024 01:09 PM IST
सार

  सीमा सुरक्षा बल के इंदौर स्थित केंद्रीय आयुध एवं युद्ध कौशल विद्यालय में आठ हफ्तों के कठिन प्रशिक्षण में अच्छा रैंक लेकर सब इंस्पेक्टर सुमन ने यह मुकाम हासिल किया है। 

विज्ञापन
Mandi's Suman became the first female sniper of BSF, created history
सुमन कुमारी ने बीएसएफ की पहली महिला स्नाइपर बनीं। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की बेटी सुमन कुमारी ने बीएसएफ की पहली महिला स्नाइपर बनकर इतिहास रच दिया है।  सीमा सुरक्षा बल के इंदौर स्थित केंद्रीय आयुध एवं युद्ध कौशल विद्यालय में आठ हफ्तों के कठिन प्रशिक्षण में अच्छा रैंक लेकर सब इंस्पेक्टर सुमन ने यह मुकाम हासिल किया है।  56 पुरुष प्रशिक्षुओं के बीच अकेली महिला ने प्रशिक्षण लेकर बहादुरी दिखाई है। अब तक बीएसएफ में यह कोर्स देश में किसी भी महिला जवान ने नहीं किया था। सुमन मंडी के तुंगल घाटी के छोटे से गांव कुटल की रहने वाली हैं। 28 वर्षीय सुमन बीएसएफ की पंजाब यूनिट में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हैं। 2019 में परीक्षा देने के बाद वह 2021 में बीएसएफ में भर्ती हुईं।

विज्ञापन


पंजाब में एक प्लाटून की कमान संभालते हुए सीमा पार से स्नाइपर हमलों के खतरे का अहसास होने के बाद सुमन ने स्नाइपर कोर्स का संकल्प लिया। सुमन ने स्वेच्छा से स्नाइपर कोर्स के लिए आवेदन किया। सीनियर ने भी उसकी बहादुरी को देखते हुए उसका मनोबल बढ़ाया और कोर्स के लिए मंजूरी दे दी। प्रशिक्षित स्नाइपर को दुर्गम परिस्थितियों में अपनी पहचान छुपाकर कार्रवाई करने की विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जाता है। तीन किलोमीटर से भी ज्यादा दूरी से दुश्मन पर अचूक निशाना लगा सकने में सक्षम होते हैं। आठ सप्ताह के कठिन बीएसएफ स्नाइपर कोर्स में इंस्ट्रक्टर ग्रेड पाने वाली पहली महिला का खिताब भी सुमन के नाम हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed