{"_id":"615d478d8ebc3ed0707defb4","slug":"mandi-parliamentary-constituency-by-election-congress-candidate-pratibha-singh-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी उपचुनाव: दो दिन बाद चुनाव प्रचार में उतरेंगी प्रतिभा, कही ये बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी उपचुनाव: दो दिन बाद चुनाव प्रचार में उतरेंगी प्रतिभा, कही ये बड़ी बात
Wed, 06 Oct 2021 06:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 06 Oct 2021 06:33 PM IST
सार
प्रतिभा सिंह ने कहा कि उप चुनाव में करुणामूलक नौकरियां, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, महिलाओं के मुद्दों और सेब पर संकट को मुद्दा बनाया जाएगा।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह आठ अक्तूबर को नामांकनपत्र भरने के बाद चुनाव प्रचार में उतरेंगी। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भले ही उनके और कांग्रेस परिवार के बीच नहीं हैं, लेकिन उनका आशीर्वाद सदैव साथ रहेगा।
विज्ञापन
उनके प्रदेश में किए विकास कार्य हमारे सामने हैं। कहा कि उप चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की कमी खलेगी। उनके रहते राजनीतिक और आर्थिक तौर पर कोई चिंता नहीं रहती थी। वह सभी मोर्चे खुद संभालते थे।
विज्ञापन
कहा कि पंडित सुखराम भी उनका और कांग्रेस का साथ देंगे। प्रतिभा सिंह ने कहा कि उप चुनाव में करुणामूलक नौकरियां, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, महिलाओं के मुद्दों और सेब पर संकट को मुद्दा बनाया जाएगा। बुधवार को हॉलीलॉज शिमला में प्रतिभा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी ही नहीं, पूरे प्रदेश की उपेक्षा की है। सड़कों, स्कूलों और शिक्षण संस्थानों पर कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
पूर्व वीरभद्र सरकार ने सत्ता में रहते प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया है। प्रदेश के विकास में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का बड़ा योगदान है। कहा कि हाईकमान ने उन पर विश्वास जताया, इसके लिए वह कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी संजय दत्त, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष की आभारी हैं।
अर्की विधानसभा में सब ठीक होगा : विक्रमादित्य
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र और शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में सब ठीक होगा। प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति ने अर्की के नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। उपचुनाव में अर्की में सब कुछ सामान्य हो जाएगा।
उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की कमी उन्हें और कांग्रेस को खलेगी। उपचुनाव में प्रदेश के विकास और ज्वलंत मुद्दों को लेकर जनता में जाएंगे। कहा कि वह मंडी संसदीय क्षेत्र में उपचुनाव के दौरान अधिक समय देंगे। बाकी हाईकमान उन्हें चुनाव प्रचार में जहां भेजेगा, वह अपना दायित्व बखूबी निभाएंगे।